{"_id":"5ec7f9248ebc3e907149c1fb","slug":"1100-people-were-sent-home-by-giving-ration-kits-sonbhadra-news-vns5261362185","type":"story","status":"publish","title_hn":"1100 लोगों को राशन किट देकर भेजा घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1100 लोगों को राशन किट देकर भेजा घर
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में गैर प्रांतों एवं जनपदों से आने वालों का सिलसिला तेज होता जा रहा है। वृहस्पतिवार की रात से शुक्रवार की शाम तक 1300 से अधिक लोग आ चुके थे। सभी को थर्मल स्क्रीनिंग व अन्य जांच के बाद अलग-अलग ट्रांजिट प्वाइंट पर ले जाया गया है। इनमें से करीब 1100 लोगों को भोजन किट देकर रोडवेज की बसों व अन्य संसाधनों से उनके घर भेजा गया।
उधर, क्वारंटीन सेंटरों में ठहराए गए व बाहर से आने वालों के सैंपल लेने की प्रक्रिया भी तेज कर दी गई है। इस बीच 39 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं जबकि 14 लोगों की रिपोर्ट भी आई है। सभी निगेटिव हैं। अब तक कुल 709 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इनमें से 552 की रिपोर्ट आई है। इसमें तीन पाजिटिव और 549 निगेटिव मिले हैं। डीएम एस. राजलिंगम के निर्देश पर जिले और पड़ोल के चारों राज्यों की सीमाओं पर ही स्वास्थ्य कर्मी बाहर से आने वालों का स्वास्थ्य परीक्षण कर रहे हैं। सदर एसडीएम यमुना धर चौहान, तहसीलदार सुनील कुमार एवं नगर पालिका राबर्ट्सगंज के अधिशासी अधिकारी प्रदीप गिरि ने आर-आर पालीटेक्रिक कॉलेज हिंदुआरी, संत जेवियर्स उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राबर्ट्सगंज समेत अन्य ट्रांजिट प्वाइंट पर बाहर से आए लोगों को भोजन, पानी और राशन किट उपलब्ध कराया। इसके बाद वाहनों से सभी को घर भेजा। झारखंड, बिहार, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के 300 से अधिक लोगों को भेजा गया। उधर, एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह, एएसपी ओपी सिंह दुद्धी, रेणुकूट समेत अन्य जगहों पर भ्रमण कर बाहर से आ रहे लोगों को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। एडीएम ने कहा कि बाहर से आने वालों को थर्मल स्क्रीनिंग व अन्य जांच के बाद भोजन, पानी के अलावा राशन किट देकर भेजा जा रहा है।