Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   11 new patients of malaria PF found again, health department alert

Sonebhadra News: फिर मिले मलेरिया पीएफ के 11 नए मरीज, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Wed, 12 Nov 2025 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Nov 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
11 new patients of malaria PF found again, health department alert
मलेरिया के सबसे गंभीर स्वरूप पीएफ (प्लाज्मोडियम फाल्सीपेरम) का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को भी 61 लोगों की जांच में 11 पॉजिटिव मरीज मिले। पिछले दो दिनों में 24 नए मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई है।
विज्ञापन

स्थिति को देखते हुए सभी सीएचसी, पीएचसी, अस्पतालों को अलर्ट जारी किया गया है। लोगों से भी अपील की गई है कि बुखार को हल्के में न लें। तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचकर जांच कराएं। कहा गया कि महज तीन दिन की लापरवाही जीवन के लिए घातक हो सकती है। इसलिए बुखार के मामले में सतर्कता का विशेष ख्याल रखें।
विज्ञापन

बताते चलें कि कोन क्षेत्र के वसुहारी-पोखरिया इलाके में मलेरिया का प्रकोप पिछले एक माह से गहराया हुआ है। स्थिति नियंत्रित रखने के लिए जहां जिले की टीम प्रभावित एरिया में लगातार कैंप कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं आईसीएमआर की राज्य स्तरीय टीम मंगलवार को भी प्रभावित इलाके में बनी रही। डॉ. गौरव राज द्विवेदी की अगुवाई वाली इस टीम में आईसीएमआर की डॉ. नलिनी और डॉ. ब्रिज शामिल के अलावा जिला मलेरिया अधिकारी धर्मेंद्र नारायण श्रीवास्तव, फार्मासिस्ट संदीप और लैब टेक्नीशियन आस्था शामिल रहे।
टीम ने वसुहारी और आस-पास के इलाके के कुल 61 लोगों की जांच की। इसमें 11 मरीज मलेरिया पॉजिटिव पाए गए। सभी में मलेरिया के गंभीर स्वरूप पीएफ (प्लास्मोडियम फाल्सीपेरम) की पुष्टि हुई। इससे पहले सोमवार को यहां सात मलेरिया पीड़ित मिले थे।
उन्हें उपचार उपलब्ध कराते हुए साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखने, बुखार आने पर तत्काल चेक कराने की सलाह दी गई। सोमवार को म्योरपुर में लगाए गए स्वास्थ्य कैंप में भी छह पीएफ मरीज पाए जाने के बाद सीएमओ डॉ. पीके राय ने पूरे जिले को अलर्ट कर दिया है।
सीएचसी, पीएचसी, हेल्थ वेलनेस सेंटरों के साथ ही निजी अस्पतालों को भी एडवाइजरी करते हुए अलर्ट किया गया है। साथ ही लोगों से इस बात की अपील की जा रही है कि बुखार आने पर लापरवाही न बरतें। तत्काल चिकित्सक को दिखाएं। नजदीकी अस्पताल जाकर चेक कराएं। क्योंकि पीएफ मलेरिया का एक ऐसा स्वरूप है जिसमें महज तीन दिन की लापरवाही जिंदगी पर भारी पड़ जाती है।

सोनभद्र की स्थितियां हमेशा से रही हैं संवेदनशील
जिले की स्थितियां मलेरिया के सबसे गंभीर स्वरूप पीएफ को लेकर खासी संवेदनशील रही हैं। यहां के पहाड़ी और जंगली अंचलों का वातावरण कुछ इस तरह से है कि यहां मलेरिया में पीएफ के मरीज ज्यादा पाए जाते हैं। पूर्व के सालों में इसके चलते लोगों की जान भी जा चुकी है। म्योरपुर ब्लाॅक लंबे समय इस मामले में डेंजर जोन की श्रेणी में रहा है। इस साल बिहार सीमा से सटे कोन-नगवां ब्लाॅक क्षेत्र में गंभीर स्थिति दिख रही है। पिछले एक माह से लगातार मिल रहे नए मरीजों ने स्वास्थ्य महकमे को चिंता में डाल दिया है। नियमित निगरानी के साथ ही जहां इसके लिए जरूरी इंजेक्शन की खेप मंगाए जाने पर जोर दिया जा रहा है। वहीं स्थिति को देखते हुए लोगों से अपील भी की गई है कि वह किसी भी बुखार को हल्के में ना लें।


मलेरिया में पीएफ की स्थिति सबसे गंभीर हाेती है। यह ऐसा बुखार है जिसमें तीन दिन के भीतर उपचार शुरू नहीं हुआ तो मरीज की जान जा सकती है। इसलिए लोगों से अपील है कि जहां कहीं भी बुखार का प्रकोप गहराया दिखे तत्काल नजदीकी सीएचसी-पीएचसी या सीएमओ कार्यालय को सूचित करें। अगर किसी को बुखार आ रहा है तो तत्काल नजदीकी अस्पताल जाकर जांच कराए। -डॉ. पीके राय, सीएमओ सोनभद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article