{"_id":"5fcf81d98ebc3ecf747cca5d","slug":"11-found-corona-positive-including-three-personnel-of-district-court-of-sonbhadra-sonbhadra-news-vns5622874200","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र के जनपद न्यायालय के तीन कर्मियों समेत 11 मिले कोरोना पाजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र के जनपद न्यायालय के तीन कर्मियों समेत 11 मिले कोरोना पाजिटिव
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में पिछले चौबीस घंटे में जनपद न्यायालय में कार्यरत तीन कर्मचारियों समेत 11 और लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही जिले में अब तक पाजिटिव मिले लोगों की संख्या 4750 हो गई है। इसके अलावा पूर्व में संक्रमित मिले लोगों में से 16 मरीज इलाज के बाद मंगलवार को स्वस्थ घोषित किए गए। अब इलाज के बाद स्वस्थ होने वाले संक्रमित मरीजों की संख्या 4501 हो गई है। जिले में एक्टिव मामले 178 हो गए हैं। इसकी पुुष्टि सीएमओ डा. एसके उपाध्याय ने की है।
चिकित्सकों की टीमें मंगलवार को भी संक्रमित मिले लोगों के संपर्क में आने वालों के सैंपल लेने में जुटी रहीं। मंगलवार को 1838 लोगों के सैंपल जांच के बाबत लिए गए। इसके अलावा मंगलवार को 1750 लोगों की रिपोर्ट भी आई। इसमें 11 पॉजिटिव और 1739 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव मिली। सीएमओ के मुताबिक अब तक 216984 लोगों के सैंपल जांच के बाबत लिए जा चुके हैं। इनमें से 215476 लोगों की रिपोर्ट आई है। जिसमें 4750 पॉजिटिव और 210726 निगेटिव मिले हैं। अन्य 1508 लोगों की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। संक्रमित मरीजों में से 71 की मौत हो चुकी है। जिसमें से 23 की मौत सोनभद्र और 48 की दूसरे जिलों में इलाज के दौरान हुई है। मंगलवार को संक्रमित मिले लोगों के आवासों के आसपास बैरिकेडिंग करने व सैनिटाइजेशन के लिए संबंधित अधिकारियों को पत्र लिखा गया है।
न्यायालय 24 घंटे के लिए सील
सोनभद्र। तीन कर्मचारियों की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आने के कारण जनपद न्यायालय 24 घंटे के लिए सील कर दिया गया है। यह जानकारी सोनभद्र बार एसोसिएशन के महामंत्री संजीव मिश्रा ने दी।