फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   1073 railway passengers caught travelling without ticket

Sonebhadra News: बिना टिकट यात्रा करते पकड़े गए 1073 रेल यात्री

Sun, 27 Apr 2025 11:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Apr 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
1073 railway passengers caught travelling without ticket
सोनभद्र। धनबाद मंडल में टिकट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। 26 अप्रैल को धनबाद मंडल में मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इसमें 1073 रेल यात्री बिना टिकट पकड़े गए।
विज्ञापन

विभिन्न टिकट चेकिंग दस्तों ने मंडल के विभिन्न खंड के साथ धनबाद, गोमो, चंद्रपुरा, कोडरमा, डाल्टनगंज, चोपन, बरकाकाना, सिंगरौली स्टेशन पर चेकिंग की। यह मेगा टिकट चेकिंग अभियान दिन-रात चलाया गया। इस दौरान कुल 1073 यात्रियों को पकड़ा गया। इनमें बिना टिकट यात्रा करने वाले, बिना उचित प्राधिकार के यात्रा करने वाले, बिना बुक किए सामान के साथ यात्रा करने वाले लोग शामिल रहे। उनसे 5,61,918 रुपये जुर्माने के रूप में लिए गए। यात्रियों को उचित टिकट के साथ यात्रा करने की कड़ी हिदायत दी गई। टीमों ने स्टेशनों एवं विभिन्न मेल, एक्सप्रेस ट्रेनों में भी चेकिंग की। इसकी जानकारी वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक धनबाद एवं वरीय जनसंपर्क अधिकारी मोहम्मद इकबाल ने दी। उन्होंने बताया कि यात्रियों से उचित टिकट के साथ प्लेटफाॅर्म में प्रवेश करने की अपील की जा रही है। यात्रियों के पास जिस श्रेणी का टिकट है, उसी श्रेणी में यात्रा करने का अनुरोध किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed