{"_id":"5cdef160bdec22070518cfd6","slug":"101558114656-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरा देश मोदी को प्रधानमंत्री बनाना चाहता है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूरा देश मोदी को प्रधानमंत्री बनाना चाहता है
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बभनी। भाजपा के स्टार प्रचारक दिनेश लाल यादव निरहुआ ने शुक्रवार को यहां कहा कि पूरा देश नरेंद्र मोदी को फिर प्रधानमंत्री बनाना चाहता है। छोटे राजनीतिक दल एक होकर उन्हें हराना चाहती हैं लेकिन जनता सब समझ रही है। देश में फिर मोदी की सरकार बनेगी और भारत एक सशक्त राष्ट्र बनेगा।
दक्षिणांचल ग्रामोदय इंटर कालेज बभनी परिसर में शुक्रवार को हुई चुनावी सभा में निरहुआ ने अद एस, भाजपा, निषाद पार्टी के संयुक्त प्रत्याशी पकौड़ी लाल कोल के समर्थन में वोट मांगा। उन्होंने कहा कि हम हिंदुस्तान में पैदा हुए हैं और हम हिंदुस्तानी है। जनता जाति पांति से हटकर मतदान करे और पकौड़ी लाल कोल को जीत दिलाकर मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनाए। जाति पांति एक तरफ और पूरा देश एक तरफ।
भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार ने कहा कि जातिवादी संगठन सही है, लेकिन जातिवाद का दुरुपयोग न करें। धर्म के रास्ते पर चलने वालों का हम सम्मान करते हैं, लेकिन अधर्म के रास्ते पर चलने वालों के खिलाफ लड़ेंगे और लड़ते रहेंगे। अपने 12 मिनट के भाषण में निरहुआ ने अखिलेश यादव को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि वो हमारे बड़े भाई हैं जो बिरादरी को लेकर खड़े हैं और संगठन की बात करते हैं। उन्हें अकेले चुनाव लड़ना चाहिए या फिर प्रधानमंत्री का साथ देना चाहिए था। कहा कि घोटालेबाज मोदी से घबरा गए हैं। चुनाव के बाद महागठबंधन टूट जाएगा। बोले, मैं यदुवंशी हूं और मेरे अंदर श्रीकृष्ण का खून दौड़ रहा है। उन्होंने मंच से अपना गीत भी गाकर लोगों को उत्साहित किया।
विज्ञापन
सभा को विधायक हरीराम चेरो और प्रत्याशी पकौडी लाल कोल ने भी संबोधित किया। इस दौरान अद एस के जिलाध्यक्ष सत्यनारायण पटेल, प्रदेश सचिव शिवप्रसाद विश्वकर्मा, राकेश पांडेय, त्रिभुवन सिंह खरवार, प्रमोद दुबे, जवाहर जोगी, अनिल सिंह, मान सिंह, मीरा सिंह, जवाहर लाल पांडेय, देवनरायन सिंह खरवार, गणेश जायसवाल, दिवाकर चौबे, सुधीर पांडेय मौजूद रहे।