{"_id":"5ca0f5ffbdec2258a5432863","slug":"101554052607-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"6ृझाकियां महावीरी झंडा जुलूस को बनाएंगी भव्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
6ृझाकियां महावीरी झंडा जुलूस को बनाएंगी भव्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनपरा। दो अप्रैल को निकलने वाली महावीरी झंडा जुलूस को भव्य व आकर्षक बनाने के लिए रविवार को अग्रवाल धर्मशाला अनपरा बाजार में केंद्रीय कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। इस बार जुलूस में 36 झांकी के साथ 36 डीजे भी शामिल रहेंगे।
झंडा महोत्सव में बाहर से आए कलाकारों द्वारा शौर्य प्रदर्शन किया जाएगा। संचालन समिति के अध्यक्ष गोपाल गुप्ता, महामंत्री पिंटू वर्मा ने बताया कि जुलूस में विभिन्न देवी-देवताओं के रूप धरे झांकी आकर्षण का केंद्र रहेंगे। तमाम देवी-देवता एवं बंदर-भालू की भेषभूषा में लोग पैदल चलेंगे। झंडा जुलूस दुर्गा मंदिर सोनारी गली से प्रारंभ होकर सिनेमा रोड डीहबाबा, बीना रोड, ककरी कालोनी, कोलगेट, रेणुसागर रोड, व्यंकट मोड़ होते हुए राम मंदिर पर महावीरी झंडा की स्थापना के पश्चात रंगभरी षष्ठी का आयोजन किया जाएगा। औड़ीमोड़ पर जुलूस में शामिल सभी भक्तों को लंच पैकेट दिया जाएगा। जबकि अन्य कई जगहों पर भी स्वअल्पाहार की व्यवस्था आम भक्तों द्वारा की गई है। सेंट्रल कमेटी के निर्देशन में 15 सौ वालेंटियर पुलिस के साथ सहयोग करते हुए यात्रा को सकुशल संपंन कराने में लगे रहेंगे। क्षेत्रीय कमेटी रेणुसागर, गरबंधा, ककरी, औड़ीमोड़, काशीमोड़, डिबुलगंज, अनपरा कालोनी, पश्चिमी व दक्षिणी परासी, कोलगेट, सिनेमारोड, डीहबाबा आदि जगहों की झांकियां दो अप्रैल को दस बजे तक अनपरा बाजार में आ जाएंगी। महोत्सव को सफल बनाने के लिए दिन-रात समिति द्वारा सभी मार्गों पर भगवा झंडा लगाए जा रहे हैं। बैठक में नितेश सिंह चौहान, रमेश अग्रवाल, अशोक केशरी, जइद्र प्रसाद सोनी, अनिल मित्तल, गोपाल चौरसिया, सुमित गोयल आदि मौजूद रहे।