फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   जिले में शिथिल पडी उडन दस्ते की टीम

जिले में शिथिल पडी उडन दस्ते की टीम

Sun, 31 Mar 2019 10:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Mar 2019 10:50 PM IST
विज्ञापन
जिले में शिथिल पडी उडन दस्ते की टीम
सोनभद्र। लोक सभा चुनाव में चारों विधान सभाओं में तीन-तीन उड़न दस्ते की तैनाती की गई है। लेकिन अभी तक कोई भी उड़न दस्ता की तरफ से कोई धरपकड़ की कार्रवाई नहीं की जा सकी। इससे जाहिर होता है कि उड़न दस्ता की टीम शिथिल पड़ गई है।
विज्ञापन

गौरतलब हो कि लोक सभा चुनाव की डुगडुगी बजते ही जिला निर्वाचन अधिकारी अंकित अग्रवाल ने जिले में राबर्ट्सगंज, घोरावल, दुद्धी और ओबरा विधान सभा क्षेत्र में एक-एक सहायक व्यय प्रेक्षक, दो-दो वीडियो निगरानी टीम, एक-एक वीडियो अवलोकन टीम, एक-एक लेखा टीम, तीन-तीन उड़न दस्ता टीम और तीन-तीन स्थायी निगरानी टीम गठित कर दी है। 11 मार्च से टीमें अपने-अपने क्षेत्र में काम करना भी शुरू कर दिया है। लेकिन अभी तक किसी विधान सभा क्षेत्र के उड़न दस्ते ने आचार संहिता का उलघंन करने वालों के खिलाफ धर पकड़ की कार्रवाई नहीं की है। जबकि कई उम्मीदवारों ने प्रचार-प्रचार तेज कर दिया है। सूत्रों की मानें तो एक उम्मीदवार तो निर्वाचन कार्यालय से बगैर परमिशन कराए कई वाहनों से जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में प्रचार-प्रसार करवा रहा है। लेकिन इसकी भनक तक उड़न दस्ता टीम को नहीं है। जबकि उड़न दस्ता टीमों को भ्रमण कर आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों की धर पकड़ करने का निर्देश दिया गया है। इस संबंध में अपर जिला निर्वाचन अधिकारी योगेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि उड़न दस्ता टीम के प्रभारियों को आचार संहिता का उलघंन करने वालों की धरपकड़ करने के लिए निर्देशित किया गया है। बावजूद इसके उल्लंघन हुआ तो उस क्षेत्र के उड़न दस्ता टीमों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। कहा कि उड़न दस्ता टीमों के कार्यों की भी मानिटरिंग शुरू कर दी गई है। निर्वाचन आयोग के आदेशों का उल्लंघन करने वालों को किसी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed