{"_id":"5ca0f418bdec22141a4a2047","slug":"101554052120-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भर दे झोली मेरी या मोहम्मद पर झूमे जायरीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भर दे झोली मेरी या मोहम्मद पर झूमे जायरीन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहगंज। कस्बे में हजरत मुराद शाह बाबा का सालाना उर्स शानिवार की शाम बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। बड़ी संख्या में बाबा की मजार पर चादर चढ़ाने के लिए जायरीनों का हुजूम उमड़ पड़ा।
मुख्य अतिथि सपा नेता जय प्रकाश उर्फ चेखुर पांडेय ने फीता काटकर कव्वाली का शुभारंभ किया। जौनपुर से आए कव्वाल सुल्तान साबरी ने भर दे झोली मेरी या मोहम्मद, लौट कर मै न जाऊंगा खाली सुनाई तो जायरीन झूम उठे। कव्वाली का जोरदार मुकाबला वाराणसी की रानी चांदनी और जौनपुर के सुल्तान साबरी के बीच में देखने को मिला। मुख्य अतिथि ने कहा कि बाबा मुराद साह बाबा के मजार के सालाना उर्स में बिगत15 वर्षों से आने का सौभाग्य मिला, यह उर्स शाहगंज ही नहीं जनपद में भाईचारे की मिसाल है। इसी तरह आपसी सौहार्द बना रहे यही हम सब की अपेक्षा है। उन्होंने उर्स कमेटी को 20 हजार रुपये की सहयोग राशि प्रदान की। भाजपा नेता माला चौबे ने कार्यक्रम का संचालन किया। कहा कि यह उर्स इस क्षेत्र की पहचान है और सभी धर्मों के लोग बाबा के दरबार में हाजिरी लगाते हैं।
इस दौरान पर उर्स कमेटी के अध्यक्ष अहमद अली, उपाध्यक्ष इरसान खान, मूसा अंसारी, मेराज खान, राजकुमार केसरी, रामनरायन सिंह पटेल, सुरेश सिंह, सुनील श्रीवास्तव, अनुपम तिवारी, मोहम्मद जलील खान, मन्ना खान, लुकमान खान, अनीस अहमद, दिलशाद हुसैन, नोसाद खान, नाटे खान, शारुख खान आदि मौजूद रहे।