{"_id":"5c86a384bdec2213f52b6f65","slug":"101552327556-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने की हवाई फायरिंग, दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों ने की हवाई फायरिंग, दहशत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के बिचपई गांव में सोमवार को दिनदहाड़े दो बाइक सवार चार बदमाशों ने चार राउंड हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। घटनास्थल से पुलिस ने कारतूस का खोखा बरामद किया है। बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश दी, लेकिन उनका पता नहीं चला। गोविंद सिंह ने तीन नामजद समेत कुछ अज्ञात के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोपहर करीब पौने 12 बजे बिचपई गांव में दो बाइक सवार चार बदमाशों ने ताबड़तोड़ तीन राउंड हवाई फायरिंग की तो आसपास के लोग सहम गए। कुछ लोग अपने घरों से बाहर निकले तो बदमाश एक और हवाई फायरिंग करते हुए भाग निकले। उधर, घटना की सूचना मिलते ही कोतवाल विपिन तिवारी, एसएसआई शमशेर यादव मौके पर पहुंच कर आसपास के लोगों से पूछताछ की तो लोगों ने फायरिंग होने की पुष्टि की। घटनास्थल से पुलिस को एक कारतूस का खोखा मिला। फायरिंग करने वाले बदमाशों को पकड़ने के लिए राबर्ट्सगंज नगर और आसपास के गांवों के प्रमुख स्थानों पर पुलिस ने दो पहिया वाहनों की चेकिंग शुरू की। लेकिन बदमाशों का कोई पता नहीं चला। पुलिस के मुताबिक बिचपई गांव निवासी गोविंद सिंह ने तीन नामजद समेत कुछ अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। गोविंद का कहना है कि उसके भाई राजन सिंह की कुछ लोगों से रंजिश चल रही है। जिन लोगों से रंजिश चल रही है उन लोगों ने जान से मारने की नीयत से उसके ऊपर फायरिंग की है। उधर, सिटी सीओ अभिषेक सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसपी सलमान ताज पाटिल ने कहा कि तहरीर की जांच की जा रही है। स्वॉट टीम एवं कोतवाल को तत्काल बदमाशों को पकड़ कर घटना का पर्दाफाश करने का निर्देश दिया गया है।