फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   नर्स के साथ दुर्व्यवहार पर हंगामा, प्रदर्शन

नर्स के साथ दुर्व्यवहार पर हंगामा, प्रदर्शन

Thu, 28 Feb 2019 10:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Feb 2019 10:38 PM IST
विज्ञापन
नर्स के साथ दुर्व्यवहार पर हंगामा, प्रदर्शन
सोनभद्र। जिला अस्पताल कार्यरत स्टाफ नर्स के साथ मनबढ़ों ने बुधवार की रात में अभद्रता की। इसके विरोध में बृहस्पतिवार को स्वास्थ्यकर्मियों ने प्रदर्शन किया। सीएमएस को मांग पत्र सौंपा। साथ ही कार्रवाई को लेकर कोतवाली में तहरीर दी। वहीं, ड्यूटी से गायब रहने वाले होमगार्ड को सीएमएस ने अनुपस्थित कर दिया है।
विज्ञापन

बुधवार की रात में एक स्टाफ नर्स ड्यूटी पर थी। इसी बीच अर्धरात्रि के बाद जिला अस्पताल में दो युवक आए और ड्यूटी पर तैनात महिला स्टाफ नर्स के साथ बदसलूकी करने लगे। मना करने पर युवक झगड़ा करने पर उतारू हो गए। नर्स के बुलाने पर ड्यूटी में तैनात अन्य कर्मी पहुंच गए। लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही दोनों फरार हो गए। स्वास्थ्य कर्मियों की सूचना पर रात में ही सीएमएस डॉ. पीबी गौतम अस्पताल पहुंच गए। कुछ ही देर बाद सौ नंबर की पुलिस भी पहुंच गई। मगर युवकों का कुछ पता नहीं चला। बृहस्पतिवार को महिला स्वास्थ्य कर्मियों ने सीएमएस से मुलाकात कर आएदिन रात्रिकालीन ड्यूटी के दौरान अराजकतत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। स्टाफ ने बताया कि अमर्यादित एवं अशोभनीय भाषा का प्रयोग करते हुए जबरदस्ती मोबाइल से वीडियो क्लिप बनाते हैं। कहा कि ड्यूटी में व्यवधान उत्पन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। मांगपत्र देने में किरन, संजीरा, शक्ति, अनुपम सिंह, सरोज, सीमा, धर्मावती, मंजूलता, पूनम, मनोरमा आदि शामिल रहीं। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक पीबी गौतम ने बताया कि रात्रि में ड्यूटी से नदारद रहने वाले होमगार्ड गुलाब और सुरेंद्र को अनुपस्थित कर दिया गया है। अस्पताल परिसर में खुले अस्थायी पुलिस चौकी के सिपाही भी नहीं दिखाई दिए थे। इसकी रिपोर्ट पुलिस के उच्चाधिकारियों को दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed