फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   गड्ढे में मगरमच्छ मिलने से हड़कंप

गड्ढे में मगरमच्छ मिलने से हड़कंप

Sat, 23 Feb 2019 10:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Feb 2019 10:58 PM IST
विज्ञापन
गड्ढे में मगरमच्छ मिलने से हड़कंप
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के चिंगोरी गांव में शनिवार को गड्ढे में मगरमच्छ मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को पकड़कर सुरक्षित उसे मुक्खा फाल के दह में छोड़ दिया। पकड़ा गया मगरमच्छ नर था और उसकी लंबाई लगभग पांच फीट थी। जानकारी के अनुसार गुरुवल ग्राम पंचायत के चिंगोरी गांव में शनिवार सुबह करीब सात बजे नित्यक्रिया के लिए निकले ग्रामीणों ने कूप निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढे में एक मगरमच्छ को देखा। पूर्व ग्राम प्रधान मुंशीलाल ने मोबाइल के जरिए वन विभाग घोरावल को मगरमच्छ के बारे में सूचना दी। वन क्षेत्राधिकारी एस.के. राम के निर्देश पर मौके पर पहुंची वन दारोगा अंजनी मिश्रा, शिवप्रसाद और ओमप्रकाश की टीम करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत करने के बाद मगरमच्छ को पकड़ने में सफल हुई। वन कर्मियों ने बताया कि मगरमच्छ को मुक्खा फाल के दह में सुरक्षित छोड़ दिया गया। बतादें कि पिछले वर्ष क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में दो दर्जन से अधिक मगरमच्छ पकड़े गए थे। बेलन नदी व मुक्खा फाल में पानी कम होने से मगरमच्छों के बस्तियों में पहुंचने की संभावना बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed