फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   ऊर्जांचल में समस्याओं का है अंबार सम्बंधित उदासीन

ऊर्जांचल में समस्याओं का है अंबार सम्बंधित उदासीन

Sun, 17 Feb 2019 10:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Feb 2019 10:50 PM IST
विज्ञापन
ऊर्जांचल में समस्याओं का है अंबार सम्बंधित उदासीन
अनपरा। ऊर्जांचल में व्याप्त प्रदूषण व औड़ी-शक्तिनगर फोरलेन निर्माण कार्य सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने नेहरू चौक औड़ी मोड़ कर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। सभा को संबोधित करते हुए ओबरा विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी रवि कुमार गोड़ उर्फ बड़कू ने कहा कि ऊर्जांचल में पर्यावरण प्रदूषण से जहां लोग असमय गंभीर बीमारियों के शिकार हो रहे हैं वहीं, ऊर्जानगरी होने के बावजूद भी ऊर्जांचल में बेरोजगारी चरम पर है। उन्होंने कहा कि वन विभाग व पीडब्लूडी विभाग की लचर कार्य प्रणाली से औड़ी-शक्तिनगर फोरलेन निर्माण कार्य ठप पड़ा हुआ है। इससे आए दिन हो रही दुर्घटना से लोग अपनी जान गवां रहे हैं। औद्योगिक कंपनियां के सीएसआर के तहत किए जा रहे कार्य सिर्फ खाना पूर्ति तक ही सीमित है। एनजीटी के सख्त निर्देश के बाद भी सड़क मार्ग से कोल परिवहन बंद नहीं किया जा रहा है। प्रशांत सिंह ने कहा कि ऊर्जांचल का हर युवा बेरोजगारी का दंश झेल रहा है। आलम यह है कि लोगों को संविदा पर भी नौकरी नहीं दी जा रही है। हजारों किलोमीटर दूर से आए लोग ऊर्जांचल में काम कर रहे हैं जबकि यहां के विस्थापित व बेरोजगार युवक दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि इस समस्याओं का निराकरण जल्द नहीं किया गया तो आने वाले समय में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर प्रकाश यादव, गैवीनाथ यादव, हाफिज फुलिल, शंकर दयाल वैसवार, कृष्णा यादव, शिवानंद यादव, आकाश यादव, संजय जायसवाल, जुल्फिकार अली, मोहम्मद जलालुद्दीन, बिजेंद्र गुप्ता, राकेश यादव, रमेश यादव, मनोज ग्वाल, प्रभु यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed