फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   ऊर्जांचल का मिनी गोवा सैलानियों से होने लगा गुलजार

ऊर्जांचल का मिनी गोवा सैलानियों से होने लगा गुलजार

Fri, 28 Dec 2018 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Dec 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
ऊर्जांचल का मिनी गोवा सैलानियों से होने लगा गुलजार
अनपरा। रिहंद जलाशय स्थित पिकनिक स्पॉट बेलवादह पर 25-30 की संख्या में युवा सैलानी पिकनिक मनाने के लिए पहुंचने लगे हैं। ऐसे में मिनी गोवा के रूप में विख्यात बेलवादह पिकनिक स्पॉट गुलजार होने लगा है।
विज्ञापन

हर साल नववर्ष व अन्य अवसरों पर जनपद के विभिन्न हिस्सों सहित सीमावर्ती मध्य प्रदेश से भी काफी संख्या में सैलानी यहां पिकनिक मनाने के लिए आते हैं। वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग स्थित डिबुलगंज से 14 किमी. दूर पहाड़ियों से घिरे बेलवादह राख बांध के समीप रिहंद जलाशय की प्राकृतिक सुंदरता देखते ही बनती है। राख बांध के समीप जलाशय का दूधिया रंग व कुछ ही दूर पर पानी का नीला रंग संगम नगरी प्रयाग की याद ताजा करा देता है। दूर तक फैला रिहंद जलाशय एक सागर की मानिंद नजर आता है। सूर्यास्त के समय यहां का नजारा देखते ही बनता है। जलाशय के बीच टापू सदृश्य चिकने पत्थरों की छोटी-छोटी पहाड़ियां बरबस ही मन मोह लेती हैं। जलाशय के किनारे रेत का लंबा-चौड़ा तट होने के कारण स्थानीय लोगों ने इसे मिनी गोवा की उपाधि तक दे दी है। इसकी रमणीयता को देखते हुए लोग बार-बार यहां आकर भी बोर नहीं होते है। क्रिसमस, नव वर्ष, गणतंत्र दिवस सहित अन्य उत्सवों पर यहां पिकनिक मनाने के लिए सैकड़ों की तादाद में लोग उमड़ते हैं। लेकिन इन दिनों क्रिसमस पर्व से ही 25-30 की संख्या में रोजाना युवा पिकनिक मनाने के लिए बेलवादह पिकनिक स्पॉट पर आने लगे है, जिससे बेलवादह सैलानियों से गुलजार हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed