फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   संगठन की मजबूती ही समाज के उत्थान की चाभी

संगठन की मजबूती ही समाज के उत्थान की चाभी

Tue, 27 Nov 2018 11:23 PM IST
Updated Tue, 27 Nov 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
संगठन की मजबूती ही समाज के उत्थान की चाभी
अनपरा। अखिल भारतीय यादव महापरिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. त्रिमल सिंह ने कहा कि देशभर में यादव समाज को जागरूक, संगठित और मजबूत बनाने का प्रयास किया जा रहा है। संगठन की मजबूती ही समाज के उत्थान की चाभी है। इसलिए संगठन को सशक्त बनाने के लिए यादव समाज को एकजुट होकर प्रयास करने होंगे। वह मंगलवार को अपनरा बाजार में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश और बिहार को छोड़ दिया जाये तो कई प्रदेशों में यादव समाज आज भी दूसरों के पिछलग्गू बना हुआ है। सभी यादवों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना, संवैधानिक अधिकारों के जागरूक करने का काम संगठन कर रहा है। उन्होंने कहा कि 27 प्रतिशत आरक्षण पर ही ओबीसी को बांध दिया गया है, जो अन्याय है। राष्ट्रीय महासचिव संजय यादव ने कहा कि समाज में समभाव, एकता और भाईचारा को बढ़ावा देना हमारी प्राथमिकता है। प्रदेश अध्यक्ष रामकिशन यादव ने कहा कि कुप्रथाओं को दूर कर समाज को आत्मनिर्भर बनाने के लिए संगठन प्रयासरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed