फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   बदहाल सड़कों का मुद्दा उठाया

बदहाल सड़कों का मुद्दा उठाया

Sun, 09 Sep 2018 10:52 PM IST
Updated Sun, 09 Sep 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
बदहाल सड़कों का मुद्दा उठाया
सोनभद्र। क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश कुमार के आवास पर शनिवार देर रात बैठक हुई। इसमें घोरावल विधायक डॉ. अनिल कुमार मौर्या की मौजूदगी में नगर के लोगों ने उनके समक्ष क्षेत्रीय समस्याओं को रखा। विधायक ने जल्द समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। बैठक में नगर की बदहाल सड़कों का मुद्दा प्रमुखता से उठा।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि मेन तिराहे से लेकर बाईपास मार्ग तक सड़के पूरी तरह खराब हो चुकी है। सड़क पर तमाम जगहों पर गड्ढे हैं, जिनमें बरसात का पानी भर जाता है। आवागमन में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों के न बैठने का मुद्दा उठाते हुए बताया कि मरीजों को जांच के लिए बाहर जाना पड़ता है। यहां एक्स-रे मशीन होने के बाद भी टेक्नीशियन न होने से इसका फायदा मरीजों को नहीं मिल पा रहा है। सीएचसी में महिला डॉक्टर न होने की बात भी उठी। बिजली विभाग की दुर्व्यवस्था उठाते हुए लोगों ने बताया कि आपूर्ति बदहाल स्थिति में है। दर्जन भर से अधिक लोगों को गलत तरीके से लाखों रुपये की आरसी जारी किये जाने का आरोप लगाया। राजकीय इंटर कालेज में अध्यापकों व प्रवक्ताओं की कमी बताया। दो वर्ष से बनकर तैयार पिछड़ा वर्ग छात्रावास को चालू किए जाने की मांग की गई। दो साल से बनकर तैयार सरकारी रोडवेज बस स्टेशन के संचालन और इलाहाबाद के लिए बसें चलाने की मांग की गई। विधायक डॉ. अनिल कुमार मौर्या ने लोगों को आश्वस्त किया कि सभी समस्याओं को लेकर वह शासन- प्रशासन के स्तर पर पूरा प्रयास कर रहे हैं। बैठक में पूर्व ब्लॉक प्रमुख मधुसूदन सिंह, प्रकाश चंद्र अग्रहरि, सूर्यमणि तिवारी, केपी मौर्या, सुरेंद्र मौर्या, आनंद प्रकाश पटेल, लक्ष्मीचंद्र उमर, धनंजय पटेल, रामअवध कुशवाहा, कृष्ण कुमार उमर, अशोक कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed