फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   20 जनवरी से आमरण अनशन की चेतावनी

20 जनवरी से आमरण अनशन की चेतावनी

Wed, 10 Jan 2018 11:17 PM IST
Updated Wed, 10 Jan 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
20 जनवरी से आमरण अनशन की चेतावनी
नगर पंचायत के नवनिर्वाचित चेयरमैन और सभासदों की प्रथम बैठक न होने से विकास कार्यों के संचालन में बाधा आ रही है। नवनिर्वाचित चेयरमैन शिवप्रताप सिंह ने मंगलवार को नगर पंचायत में प्रेसवार्ता कर पूर्व अध्यक्ष पर विकास कार्य में बाधा उत्पन्न करने का आरोप लगाया है। कहा कि यदि जल्द ही बोर्ड की प्रथम बैठक नहीं बुलाई जाएगी तो वे अपने सभासदों के साथ 20 जनवरी से आमरण अनशन पर बैठ जाएंगे। मीडिया से बातचीत में शिव प्रताप सिंह ने कहा कि 12 दिसंबर को शपथ ग्रहण होने के बाद भी अब तक बोर्ड की प्रथम बैठक नहीं कराई जा सकी है। प्रथम बैठक ना होने से अब तक अध्यक्ष को वित्तीय अधिकार भी नहीं मिल सके हैं, जिसके कारण नगर पंचायत के कर्मचारियों और सफाई कर्मियों का वेतन समेत अन्य कार्य नहीं हो पा रहे हैं। वेतन भुगतान न होने की दशा में सफाई कर्मियों ने सफाई करने से इंकार कर दिया है, जिससे नगर को स्वच्छ रखने में काफी मुश्किल आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed