{"_id":"5a4d18194f1c1b40198b4a9a","slug":"101515001881-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसगढ़ सीमा पर जंगलों को खंगाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसगढ़ सीमा पर जंगलों को खंगाला
Updated Wed, 03 Jan 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में नक्सल गतिविधियों पर रोक के लिए बुधवार को बीजपुर थाना क्षेत्र के जंगलों और पहाड़ों में पुलिस ने कांबिंग की। गांव के लोगों से उनकी समस्या भी जानी और उसके निस्तारण का भरोसा दिलाया गया।
वाराणसी जोन के नक्सल डीजी की विशेष फोर्स ने बुधवार को बीजपुर पुलिस के साथ छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती जंगलों में कांबिंग की। नक्सल गतिविधियों पर लगाम कसने के लिहाज से पहुंची फोर्स ने संदिग्ध व्यक्तियों के आवागमन को लेकर ग्रामीणों से जानकारी भी ली। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को हिदायत दी कि किसी भी आपराधिक व्यक्ति को संरक्षण देने से बचे। अंजान व्यक्ति के आवागमन की सूचना पुलिस को दी जाए । जिससे क्षेत्र में अमन चैन खलल डालने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जा सके। इस दौरान ग्रामीणों से भयमुक्त होकर जीवन जीने की सलाह दी गई। फोर्स सीमावर्ती क्षेत्र के कोडार, नवाटोला, दनुवा, राजमिलान, महुली, जलजलिया, लीलादेवा सहित दर्जनों गांवों के नदी पहाड़ जंगलों में पूरे दिन नक्सलियों की गतिविधियों की टोह लेती रही । इस दौरान प्रभारी निरीक्षक एसपी सिंह, राहुल सिंह, महेंद्र यादव, वीरेंद्र यादव, आरडी गिरी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।