फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   किसान सम्मान समारोह में 32 किसान पुरस्कृत, मिला प्रशस्ति पत्र

किसान सम्मान समारोह में 32 किसान पुरस्कृत, मिला प्रशस्ति पत्र

Sat, 23 Dec 2017 11:21 PM IST
Updated Sat, 23 Dec 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
किसान सम्मान समारोह में 32 किसान पुरस्कृत, मिला प्रशस्ति पत्र
सोनभद्र। देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर शनिवार को राजकीय उद्यान परिसर लोढ़ी में रवि उत्पादकता गोष्ठी और किसान सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें डीएम पीके उपाध्याय ने 32 किसानों को प्रशस्ति पत्र, पुरस्कार और अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। किसान मेला प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों से किसानों के हित में संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

डीएम उपाध्याय और सीडीओ रामाश्रय ने चौधरी चरण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरूआत की। डीएम ने कहा कि चरण सिंह की सोच थी कि जब देश का किसान तरक्की करेगा, तभी देश की तरक्की होगी। उन्होंने कहा था कि विकास का रास्ता खेत-खलिहानों व पगडंडियों से गुजरता है, इसलिए किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए उन्हें आत्म निर्भर बनाने की सोच उनकी थी। डीएम बोले, किसानों का समुचित विकास होगा तभी देश चतुर्दिक विकास होगा। डीएम ने इस मौके पर जिले के 32 किसानों को प्रशस्ति-पत्र, पुरस्कार का स्वीकृति-पत्र, अंगवस्त्रम् के साथ ही माल्यार्पण कर सम्मानित किया। 16 किसानों को प्रथम पुरस्कार के रूप में सात-सात हजार रूपये की धनराशि का स्वीकृति-पत्र और 16 किसानों को द्वितीय पुरस्कार के रूप में पांच-पांच हजार रूपये का स्वीकृति-पत्र दिया गया। प्रदर्शनी में उद्यान विभाग, कृषि विभाग, उद्यान, कृषि उत्पाद, एग्रो, हरबल उत्पाद, कृषि यंत्र, मछली पालन, पशु पालन, यूपी स्टेट एग्रो, कृषि बीज खाद ईफको, बैंक, रेशम, सौर ऊर्जा, एनआरएलएम, वन विभाग की प्रदर्शनी बेहतरीन पायी गयी। डीएम ने इसका निरीक्षण किया। इस दौरान उप निदेशक कृषि डॉ. आरएस यादव, जिला कृषि अधिकारी पीयूष राय, जिला उद्यान अधिकारी नलिन सुंदरतम भट्ट, भूमि संरक्षण अधिकारी राबर्ट्सगंज अर्पणा सिंह, भूमि संरक्षण अधिकारी चोपन अनिल वर्मा, सहायक निदेशक मत्स्य रविंद्र प्रसाद, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एके श्रीवास्तव, कृषि वैज्ञानिक डॉ. संजीव कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती शनिवार को जिले भर में मनाई गई। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में गोष्ठी कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। राष्ट्रीय लोकदल, जनता दल यूनाईटेड और भारतीय सामाजिक न्याय मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सिंचाई विभाग डाक बंगले में गोष्ठी की। उद्यान विभाग परिसर में किसान गोष्ठी आयोजित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष विजय यादव ने कहा कि चौधरी चरण सिंह गरीबों, किसानों और मजदूरों के मसीहा थे और गांधी जी के वैचारिक क्रांति के प्रबल पक्षधर थे। पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा ने कहा कि किसान राजनीति के महानायक चौधरी चरण सिंह ने सूझबुझ लिया था कि यूपी की बागडोर संभालने की क्षमता मुलायम सिंह यादव में ही है। उन्हीं के दिखाए गए रास्ते पर चलकर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने हर वर्ग के लिए जनकल्याणकारी योजनाओं को देने का काम किया। जिला महासचिव हिदायत उल्ला खां, रामआसरे भारती ने कहा कि चौधरी चरण सिंह जमीनी नेता के साथ-साथ किसान का बेटा थे। इसलिए वह किसानों के दर्द को जानते थे। डॉ. गोपाल सिंह, जिला उपाध्यक्ष रामप्यारे सिंह ने कहा कि पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने किसानों के लिए ऐतिहासिक काम किया। रामनिहोर यादव, अनिल यादव, प्रमोद यादव, लालब्रत यादव, रामसेवक यादव, दीपक केशरी, राजेश यादव, बंटी दूबे, त्रिपुरारी गोड़, अजय पाठक आदि मौजूद रहे। सिंचाई डाक बंगला परिसर में राष्ट्रीय लोकदल, जनता दल यूनाईटेड और भारतीय सामाजिक न्याय मोर्चा कार्यकर्ताओं ने जन्मदिन मनाया। जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष रामभरोसे सिंह भारतीय सामाजिक न्याय मोर्चा के अध्यक्ष चौधरी यशवंत सिंह ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने आजीवन किसानों के लिए संघर्ष किया। रालोद जिलाध्यक्ष संतोष सिंह और भाकपा नेता अशोक कुमार कन्नौजिया ने कहा कि चौधरी चरण सिंह भारतीय राजनीति में जीती जागती मिशाल है। रामजी गुप्ता, अनीस अहमद, प्रदीप चौहान, कैलाश यादव, हरि प्रसाद धांगर, रामलाल पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed