{"_id":"5a3ab0554f1c1b0d698c3428","slug":"101513795669-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रारंभिक सहकारी समितियों के निर्वाचन का ऐलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रारंभिक सहकारी समितियों के निर्वाचन का ऐलान
Updated Thu, 21 Dec 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहकारिता विभाग की प्रारंभिक सहकारी समितियों के निर्वाचन का ऐलान हो गया है। जिले के 69 सहकारी समितियों का चुनाव होगा। इसके लिए उत्तर प्रदेश राज्य सहकारी समिति निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त गंगादीन यादव ने नामाकंन, मतदान, गिनती, चुनाव परिणाम की घोषणा के लिए घोषणा कर दी है। 30 जनवरी 2018 को सभापति, उपसभापति एवं अन्य संस्थाओं में भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों का चुनाव व परिणाम की घोषणा होगी। चुनाव की तिथि घोषित होने के बाद चुनाव मैदान में भाग्य आजमाने वालों ने वोटरों के यहां परिक्रमा करना शुरू कर दिया है।
सामान्य निकाय के गठन के लिए 27 दिसंबर को अंतिम मतदाता सूची का प्रदर्शन, 29 दिसंबर को अंतिम मतदाता सूची पर आपत्ति, उसी दिन आपत्तियों का निस्तारण, 30 दिसंबर को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन, दो जनवरी को नामाकंन, तीन जनवरी को नामाकंन पत्रों की जांच, उसी दिन वैध नामाकंन पत्रों का प्रदर्शन, चार जनवरी को नामाकंन वापस, उसी दिन प्रतीक चिह्न का आवांटन, आवश्यक होने पर दस जनवरी को मतगणना एवं निर्वाचन परिणाम की घोषणा की जाएगी। प्रबंध कमेटी के निर्वाचन के लिए 15 जनवरी को अंतिम मतदाता सूची का प्रदर्शन, 17 जनवरी को अंतिम मतदाता सूची पर आपत्ति, 18 जनवरी आपत्तियों का निस्तारण, 19 जनवरी को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन, 20 जनवरी को नामाकंन दाखिल, 22 जनवरी को नामाकंन पत्रों की जांच, उसी दिन वैध नामाकंन पत्रों का प्रदर्शन, 23 जनवरी को नामाकंन पत्रों को वापस लेने, उसी दिन चुनाव चिन्हों का आवांटन, 29 जनवरी को मतगणना एवं परिणाम की घोषणा की जाएगी। सभापति, उपसभापति, तथा अन्य समितियों में भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों के निर्वाचन के लिए 30 जनवरी को अंतिम मतदाता सूची का प्रदर्शन, अंतिम मतदाता सूची पर आपत्ति, मतदाता सूची पर प्राप्त आपत्तियों का निस्तारण, अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन, नामाकंन दाखिल करना, नामाकंन पत्रों की जांच, वैध नामाकंन पत्रों का प्रदर्शन, नामाकंन पत्र वापस लेने, चुनाव चिन्ह आवांटन, मतगणना एवं परिणाम की घोषणा करने की तिथि मुकर्रर की गई है। इस संबंध में एआर कोओपरेटिव त्रिभुवन नारायण सिंह ने कहा कि चुनाव को निष्पक्ष ढंग से कराने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है।