फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   फर्जी पे-रोल से वेतन लेने का हुआ खुलासा

फर्जी पे-रोल से वेतन लेने का हुआ खुलासा

Thu, 23 Nov 2017 10:10 PM IST
Updated Thu, 23 Nov 2017 10:10 PM IST
विज्ञापन
फर्जी पे-रोल से वेतन लेने का हुआ खुलासा
सोनभद्र। पंचायत राज विभाग में सफाई कर्मियों का फर्जी तरीके से पे-रोल बनाकर वेतन लेने का मामला सामने आया है। इसका खुलासा होने पर डीपीआरओ ने एक सफाई कर्मी को निलंबित कर उसके खिलाफ एफआईआर का आदेश दिया हैै। साथ ही पांच अन्य सफाई कर्मियों को भी कार्य में लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

डीपीआरओ आरके भारती ने बताया कि घोरावल ब्लॉक के महांव ग्राम पंचायत के महांव गांव में तैनात सफाई कर्मी बृजेश कुमार सिंह ने वेतन लेने के लिए फर्जी कूट रचित पे-रोल प्रस्तुत किया। जब वहां के एडीओ पंचायत राम उदय ने इसकी पड़ताल की तो मामला खुलकर सामने आया। उनकी रिपोर्ट पर बृजेश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश दिया गया है। साथ ही उसे निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा कार्य में लापरवाही बरतने पर सदर ब्लॉक के मुठेर गांव के सफाई कर्मी मनोज कुमार यादव, दुद्धी ब्लॉक के दीघुल गांव के ओम प्रकाश भारती, बभनी ब्लॉक के डूमरहर के सुखलाल, घोरावल के करकोली गांव के शिवशंकर यादव और अनिल कुमार सोनकर को निलंबित किया गया हैै। कूट रचित पे-रोल प्रस्तुत करने वाले सफाई कर्मी के खिलाफ एफआईआर का निर्देश घोरावल के एडीओ पंचायत को दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed