फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   छह सूत्री मांगों को लेकर लेखपालों ने दिया धरना

छह सूत्री मांगों को लेकर लेखपालों ने दिया धरना

Tue, 31 Oct 2017 11:38 PM IST
Updated Tue, 31 Oct 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
छह सूत्री मांगों को लेकर लेखपालों ने दिया धरना
सोनभद्र/दुद्धी/ घोरावल। छह सूत्री मांगों को लेकर लेखपालों ने मंगलवार को जिले की तीनों तहसीलों पर बांह पर काली पट्टी बांधकर धरना दिया। सुबह दस से दो बजे तक कार्य बहिष्कार कर एसडीएम को मांगपत्र सौंपा। सरकार पर लेखपालों की जायज मांगों की अनदेखी करने का आरोप लगाया गया।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज तहसील में लेखपालों ने दोपहर दो बजे तक काली पट्टी बांधकर धरना दिया। कहा कि सरकार कई बार वार्ता के बाद भी उनकी मांगों की अनदेखी कर रही है। जबकि सरकार ने मांगों को जायज ठहराते हुए उन्हें पूरा करने का भरोसा दिया था। यहां प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष सुरेंद्र नाथ मिश्रा, ज्योति कुमार गुप्ता, शिव शंकर यादव, गोपाल जी निराला, चंद्रकांत दूबे, रामराज यादव, चंदन कुमार शर्मा, साजिद खां, रत्नेश कुमार शुक्ला, विमलेश श्रीवास्तव, हृदेश सिंह, मुकेश जायसवाल, सुबोध मौजूद रहे। दुद्धी: दुद्घी में लेखपाल संघ अध्यक्ष अरुण कन्नौजिया ने कहा कि पिछले वर्ष उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने शासन को दिए मांगपत्र पर राजस्व परिषद की संस्तुति व शासन की सहमति के बाद भी कोई शासनादेश, नियमावली निर्गत नहीं हुआ। इस नाते एक माह तक आंदोलन किया गया। मुख्य सचिव और प्रमुख सचिव को ज्ञापन देने के बाद भी मांग पूरी नहीं हुई। मंगलवार को लेखपालों ने मुख्यमंत्री को संबोधित मांगपत्र एसडीएम को सौंपा। यहां धरन में ओमप्रकाश, फरजंद अली, अरुणोदय पांडे, अंजना, रेशमा, रीता, सावित्री, ओमप्रकाश, अजीत, अकलजीत, अखिलेश, पंकज चौबे मौजूद रहे। घोरावल : घोरावल में अध्यक्ष रामआसरे ने कहा कि मांगे पूरी होने तक सभी लेखपाल विरोध स्वरूप काली पट्टी बांधकर काम करेंगे। ज्ञापन तहसीलदार केडी शर्मा को सौंपा गया। यहां राम निवास, सरजू यादव, बृजबिहारी मौर्य, रामलोटन, वंदना मलिक, राधा, ज्योति आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed