फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   भाकिसं कार्यकर्ताओं ने किसान दिवस का किया बहिष्कार

भाकिसं कार्यकर्ताओं ने किसान दिवस का किया बहिष्कार

Wed, 18 Oct 2017 10:30 PM IST
Updated Wed, 18 Oct 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
भाकिसं कार्यकर्ताओं ने किसान दिवस का किया बहिष्कार
राबर्ट्सगंज ब्लॉक अंतर्गत मगुंराही स्थित उप निदेशक कृषि कार्यालय के मीटिंग हाल में बुधवार को दोपहर में आयोजित किसान दिवस का भारतीय किसान संघ ने बहिष्कार कर दिया। भाकिसं के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण पांडेय ने कहा कि जब किसान दिवस में किसानों की समस्याओं का समाधान कराने वाला संक्षम अधिकारी नहीं रहेगा तो ऐसे किसान दिवस के आयोजन का क्या औचित्य है। जिलाध्यक्ष रामजी सिंह मौर्य ने कहा कि कलेक्ट्रेट सभागार में जब किसाना दिवस का आयोजन किया जाता था तो वहां पर सक्षम अधिकारी के रूप में डीएम मौजूद रहते थे, लेकिन यहां पर कोई भी सक्षम अधिकारी नहीं रहा। मौके पर मौजूद जिला कृषि अधिकारी पीयूष राय ने कहा कि बैठक लेने के लिए वे सक्षम नहीं हैं। इतना सुनते ही भाकिसं कार्यकर्ता मीटिंग हाल से बाहर निकल आए और किसान दिवस का बहिष्कार कर दिया। इस मौके पर फूलचंद सिंह, रामदुलारे सिंह, रामसेवक सिंह, विजय गिरी, मुश्ताक अहमद, अरविंद श्रीवास्तव, राजेश कुमार मिश्र, राजाराम मौर्य, अवधेश कुमार सिंह, सोहनलाल, छत्रलाल सिंह, शिव प्रसाद, बाबूलाल मौर्य, डॉ. सच्चिदानंद द्विवेदी, सदानंद आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed