{"_id":"68e030add39cbe0f110b7a27","slug":"10-year-old-boy-dies-after-drowning-in-a-dam-sonbhadra-news-c-194-1-svns1039-135340-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: बंधी में डूबने से 10 साल के बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: बंधी में डूबने से 10 साल के बच्चे की मौत
विज्ञापन
म्योरपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के कुंडाडीह ग्राम पंचायत के चंद्रभान नगर में शुक्रवार को बंधी में डूबने से 10 साल के फरहान हुसैन की मौत हो गई। वह दो बहनों के बीच इकलौता भाई था और ननिहाल में रहता था।
वाराणसी के रामनगर निवासी नदीम हुसैन की ससुराल कुंडाडीह ग्राम पंचायत के चंद्रभान नगर में है। बेटा फरहान ननिहाल में रहता था, जबकि दो बेटियों के साथ मां दिल्ली में रहती है।
नदीम दुबई में रहते हैं। बताते हैं कि फरहान शुक्रवार को सुबह शौच के लिए घर से निकला था। काफी देर तक नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। बंधी के पास फरहान चप्पल पड़ी थीं। ग्रामीणों में बंधी में तलाश शुरू की तो कुछ देर बाद उसका शव बरामद हुआ।
विज्ञापन
मामा शमीम ने बताया कि उसके जीजा शनिवार तक दुबई से आएंगे। थानाध्यक्ष कमल नयन दुबे ने बताया कि बंधी में डूबने से बच्चे की मौत हुई है। शव काे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।