फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   10 schools and colleges become quarantine center

10 स्कूल और कॉलेज बने क्वारंटीन सेंटर

Sat, 17 Apr 2021 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
10 schools and colleges become quarantine center
सोनभद्र। जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमितों की संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन ने आइसोलेशन सेंटर और क्वारंटीन सेंटर की संख्या में बढ़ोत्तरी कर लिया है। जिलाधिकारी ने एक नर्सिंग कॉलेज को आइसोलेशन सेंटर और 10 स्कूलों को क्वारंटीन सेंटर बनाने का आदेश जारी किया है। सभी के लिए नोडल अधिकारी भी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन

साईं नर्सिंग कॉलेज सजौर को आइसोलेशन सेंटर के लिए तैयार किया गया है। यहां के नोडल सीएमओ डॉ. नेम सिंह बनाए गए हैं। इसी तरह विमला इंटर कॉलेज राबर्ट्सगंज, जीजीआईसी राबर्ट्सगंज, आरएसएम इंटर कॉलेज राबर्ट्सगंज, विंध्य कन्या पीजी कॉलेज उरमौरा को क्वारंटीन सेंटर बनाया गया है। यहां के नोडल अधिकारी एसडीएम सदर हैं। इसी तरह शिक्षा निकेतन इंटर कालेज ओबरा, गुरुद्वारा इंटर कॉलेज चोपन में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर का नोडल एसडीएम ओबरा प्रकाश चंद्र को बनाया गया है। भारतीय इंटर कॉलेज विंढमगंज, डीएवी इंटर कॉलेज बीना को भी क्वारंटीन सेंटर बनाया गया है। इसके नोडल एसडीएम दुद्धी रमेश कुमार हैं। घोरावल एसडीएम जैनेंद्र सिंह को पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय घोरावल, स्वामी हरसेवानंद पब्लिक स्कूल मरसड़ा घोरावल में बने क्वारंटीन सेंटर का नोडल अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed