फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   10 lakhs demanded by sending video on mobile of missing student's brother, police engaged in investigation

Sonbhadra : लापता छात्रा के भाई के मोबाइल पर वीडियो भेजकर मांगे दस लाख, पुलिस जांच में जुटी

Tue, 26 Nov 2024 12:14 AM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Tue, 26 Nov 2024 12:14 AM IST
सार

19 नवंबर से लापता दसवीं की छात्रा के मोबाइल पर वीडियो भेजकर दस लाख मांगने का आरोप लगाते हुए पीड़ित ने थाने में शिकायत की है। बताया जा रहा है कि लड़की को भगा ले जाने के आरोप में मुख्य आरोपी को पुलिस पहले गिरफ्तार कर चुकी है।

विज्ञापन
10 lakhs demanded by sending video on mobile of missing student's brother, police engaged in investigation
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छह दिन पहले दसवीं की छात्रा के लापता होने के मामले में नया मोड़ आ गया है। छात्रा को भगा ले जाने के आरोपी की गिरफ्तारी के बाद अब उसके घरवालों को एक वीडियो मिला है। इसमें छात्रा की रिहाई के बदले दस लाख रुपये की मांग की गई है। भाई के मोबाइल पर भेजे गए वीडियो में छात्रा के हाथ-पैर बंधे हुए हैं। वह रोते हुए घर वालों से खुद को छुड़ाने की गुहार लगा रही है। इस वीडियो के बाद परिवार सकते में है। पुलिस अब नए सिरे से मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


म्योरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दसवीं की छात्रा गत 19 नवंबर को अपनी सहेली के घर जाने की बात कह निकली थी। इसके बाद से उसका पता नहीं चला। काफ़ी तलाश के बाद भी कुछ पता ना चलने प्रणाम घरवालों ने विंढमगंज के महुली गांव निवासी दो युवकों पर छात्रा को भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज़ कराया था। मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसके बाद सोमवार को छात्रा के भाई के मोबाइल प्रणाम एक वीडियो आया।
विज्ञापन


इसमें छात्रा रोते हुए खुद को बचाने की गुहार लगा रही है। वीडियो के जरिए 26 नवंबर तक घरवालों से दस लाख रुपये देने और पुलिस को ना बताने की बात कही गई है। उधर, परिजनों से जानकारी मिलते ही पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है। म्योरपुर एसओ हेमंत सिंह ने बताया कि नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है। वीडियो सहित मामले की विभिन्न पहलुओं पर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed