फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   10 lakh fraud in the name of engineering admission

Sonebhadra News: इंजीनियरिंग में प्रवेश के नाम पर 10 लाख की ठगी

Sat, 09 Aug 2025 01:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
10 lakh fraud in the name of engineering admission
सोनभद्र। म्योरपुर थाना क्षेत्र निवासी छात्र को प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग कालेजों में प्रवेश दिलाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

चुर्क स्थित साइबर थाना पुलिस को दी गई तहरीर में म्योरपुर के देवरी गांव निवासी ज्ञान प्रकाश पांडेय ने बताया कि इसी साल उसने इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की थी। पिछले महीने देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए विभिन्न वेबसाइट्स पर जानकारी ले रहा था। इसी दौरान सोशल मीडिया (फेसबुक) के माध्यम से उसकी एक व्यक्ति से बातचीत हुई। जिसने अपना नाम आदित्य पांडेय बताया।
विज्ञापन

उसने मुंबई के वीजेटीआई इंजीनियरिंग कालेज में प्रवेश दिलाने का भरोसा दिया और इसके बदले चार लाख रुपये की मांग की। इसे 22 जुलाई को उसने भुगतान कर दिया। इसके बाद पुन: छह लाख जमा करने के लिए कहा और उसने वह धनराशि भी जमा करा दिया। जिसके बाद उसे 30 जुलाई को मुंबई पहुंचने के लिए कहा। मुंबई पहुंचने पर पता चला कि वह साइबर ठगी का शिकार हो गया है। आरोपी ने कुल 10 लाख रुपये की ठगी का शिकार बनाया। पुलिस ने मामले में आरोपी पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed