फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   10 KV transformer, connections more than 30

Sonebhadra News: दस केवी का ट्रांसफार्मर, कनेक्शन 30 से अधिक

Sat, 21 Oct 2023 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Oct 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
10 KV transformer, connections more than 30
सलखन। सदर ब्लॉक के मारकुंडी गुरमा मुख्य मार्ग स्थित रेलवे लाइन नई बस्ती के लोगों को बिजली विभाग की मनमानी से परेशानी का सामान करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार नई बस्ती में कई सालों पूर्व दस केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया गया था। आबादी के साथ लोड भी बढ़ा, लेकिन ट्रांसफार्मर की क्षमता नहीं बढ़ाई गई।
विज्ञापन

ऐसे में गांव में बार-बार ट्रांसफार्मर जलने और लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। बताया कि विद्युत विभाग के अधिकारियों से कई वर्षों से नया कनेक्शन मांगने के साथ ही ट्रांसफार्मर की क्षमता 25 केवी करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन आज तक कोई पहल नहीं किया गया। अजय यादव, अभय कुमार, संजय सिंह, रैन सिंह, कमलेश, राजेश मिश्रा आदि ने बताया कि 15 वर्ष पूर्व 10-12 उपभोक्ता थे, तब 10 केवी का ट्रांसफार्मर लगाया गया था। इस समय पांच पावर कनेक्शन के साथ 30 से अधिक कनेक्शन धारक हैं। कई लोग नए कनेक्शन का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन विभागीय अधिकारी न तो नया कनेक्शन दे रहे हैं और न ही 25 केवी का ट्रांसफार्मर ही लगा रहे हैं। ओवरलोड दिखा कर नया कनेक्शन नहीं दे रहा है। कहा कि संबंधित विभागीय अधिकारियों समेत मुख्यमंत्री शिकायत पोर्टल पर प्रार्थना पत्र देने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed