फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   1.90 lakh cheated by making KCC of the blind

Sonebhadra News: नेत्रहीन का केसीसी कराकर ठग लिए 1.90 लाख

Sat, 21 Jan 2023 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jan 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
1.90 lakh cheated by making KCC of the blind
बभनी थाना क्षेत्र के अधौरा गांव निवासी एक नेत्रहीन को आंख ठीक कराने का झांसा देकर गांव के ही कुछ व्यक्तियों ने ठग लिया। आंख का इलाज कराने के नाम पर उसके नाम पर 1.90 लाख का केसीसी कराकर धन निकाल लिया। जानकारी होने पर पीड़ित ने ठगी करने वालों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

बभनी थाना क्षेत्र के अधौरा गांव का निवासी वृद्ध रामनाथ का गांव के कुछ लोगों ने आंख बनवाने में लगने वाले खर्च के नाम पर एक लाख नब्बे हजार का सात दिसंबर को केसीसी कराया। इसके बाद उसी दिन दलालों ने डेढ़ लाख रुपये खाते से निकाल भी लिया और पैसा भी बंदरबांट कर लिया। 30 दिसम्बर को फिर से कागजात बनवाने के नाम पत्र वृद्ध अंधे को लेकर बैंक पहुंचे और पुन: चालीस हजार निकाल लिया। दलाल बैंक से बाहर आते ही वृद्ध से रुपयो ले लिया करते थे। पीड़ित ने जब बैंक से जानकारी ली तो पता चला कि एक लाख नब्बे हजार रूपये का केसीसी पर ऋण हुआ है वृद्ध ने इसकी शिकायत बभनी थाने से कर न्याय की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। प्रकरण की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed