फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   1.44 lake samajwadi pension holders are in problem

योगी राजः 1.44 लाख समाजवादी पेंशन लाभार्थियों में मचा हड़कंप

Thu, 13 Apr 2017 12:03 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,सोनभद्र
ब्यूरो,अमर उजाला,सोनभद्र Updated Thu, 13 Apr 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
1.44 lake samajwadi pension holders are in problem
सीएम योगी आद‌ित्यनाथ और अखिलेश यादव
समाजवादी पेंशन पर रोक लगाने की घोषणा होते ही लाभार्थियों में हड़कंप मच गया है। पेंशन बंद होने के शासनादेश अभी प्रशासनिक अमले को नहीं मिला है बावजूद पेंशन की पत्रावलियों की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई। पेंशन बंद होने से जिले से 1.44 लाख महिला और पुरुष प्रभावित होंगे। 
विज्ञापन


बताते चलें कि सपा सरकार की महत्वाकांक्षी समाजवादी पेंशन योजना के तहत जिले में एक लाख 44 हजार लोग समाजवादी पेंशन के लिए चयन किए गए थे।
पेंशन देने के लिए शासन ने दायरा निर्धारित किया था कि जिस व्यक्ति के पास ट्रक, बस, ट्रैक्टर, बाइक या आठ बीघे से अधिक भूमि, होगी यह पेंशन के दायरे में नहीं आएगा।
विज्ञापन


साथ ही जिसकी सरकारी नौकरी होगी या किसी अन्य योजना से पेंशन का लाभ लेता होगा तो उसे समाजवादी पेंशन नहीं मिलेगा। वरीयता के आधार पर अन्य पेंशन से वंचित विकलांग, विधवा, वृद्वा, असहाय और गरीबों का चयन करना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन शासन के गाइड लाइन को दरकिनार कर अपात्रों को भी पेंशन के लिए चयनित कर लिया गया। इसकी शिकायत पूर्व  में जिला प्रशासन तक पहुंची थी। शिकायत की जांच होने पर कुछ अपात्रों का पेंशन से नाम काटा गया। लेकिन अभी कुछ ले रहे थे।


जिला समाज कल्याण अधिकारी कन्हैया लाल गुप्ता ने बताया कि अब तक तीनों तहसील क्षेत्र में लगभग एक लाख 44 हजार लोगों को पेंशन मिलता था। उन्होंने कहा कि फिलहाल उनके पास शासन से पेंशन बंद करने से संबंधित कोई गाइड लाइन नहीं आई है। लेकिन वह लोग चयनित लाभार्थियों को ही पेंशन दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed