{"_id":"b0702378-a3a7-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"soldiers-doing-gangrape-victim-makes-video","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही कर रहे थे रेप, पीड़िता ने बना ली वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही कर रहे थे रेप, पीड़िता ने बना ली वीडियो
आगरा/ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2013 09:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगेतर को मिलने गई युवती से क्राइम ब्रांच के तीन सिपाहियों ने नशे की हालत में गैंगरेप किया। युवती ने अपने साथ हुए कृत्य की वीडियो रिकार्डिंग कर ली।
विज्ञापन
मामला चर्चा में आते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है। आरोप है कि 9 अप्रैल को मंगेतर से मिलने यहां आई युवती को सिपाहियों ने चेंकिंग के नाम पर पहले रोका और फिर होटल में ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया।
विज्ञापन
मामला संज्ञान में आने पर आईजी जोन ने सीओ सदर को जांच सौंपी है।
वहीं सीओ सदर का कहना है कि किसी ने उनसे शिकायत नहीं की है। इसके पीछे सिपाहियों की रार सामने आ रही है। फिलहाल जांच जारी है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
बताया जाता है कि ईदगाह स्थित होटल में अपने साथ घटी घटना की जानकारी युवती ने शाहगंज निवासी अपने मंगेतर को दी। मंगेतर ने अपने बाइक मिस्त्री को इस बारे में बताया।
इसके बाद बात धीरे-धीरे फैल गई। आरोप है कि तीनों सिपाही नशे में थे।
युवती ने अपने साथ हुए कृत्य की वीडियो रिकार्डिंग भी कर ली है। जब इसकी जानकारी आरोपियों और उनके आकाओं को हुई तो पूरे मामले को दबाने की कोशिश शुरू हो गई।
पहले तो युवती के मंगेतर को धमकाया गया। इसके बाद बाइक मिस्त्री दोस्त को धमकी दी गई।
इस बीच मीडिया को इसकी जानकारी हो गई। इस पर आईजी जोन आशुतोष पांडेय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल पूरे मामले की जांच सीओ सदर को सौंप दी।
वहीं एसएसपी सुभाष दुबे ने सीओ एलआईयू से भी जांच कराने के आदेश किए हैं। यह दोनों अधिकारी होली के एक दिन पहले चार सिपाहियों द्वारा अपने ही कारखास की युवती से दुराचार करने की भी जांच करेगी।
एसएसपी ने साफ कहा कि अगर रंजिश्ा का मामला भी है तो जिन के बीच यह विवाद है उन्हें हटा दिया जाएगा।