फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   youth shot dead

Sitapur News: युवक की गोली मारकर हत्या

Sat, 18 Apr 2026 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 18 Apr 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
youth shot dead
गणेश त्रिपाठी फ़ाइल फोटो।
महोली। क्षेत्र के निमचैना गांव निवासी गणेश त्रिपाठी (32) की लखीमपुर खीरी जिले में गोली मारकर हत्या कर दी गई। उनकी पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध हत्या की एफआईआर दर्ज की है। वहीं, शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद गणेश का शव गांव पहुंचा। पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया। खीरी पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन



मृतक के बड़े भाई संजय त्रिपाठी ने बताया कि गणेश बृहस्पतिवार शाम सरसों की पेराई कराने बाइक से लखीमपुर खीरी के मितौली थाना क्षेत्र के शहीदपुर गांव गए थे। देर रात गणेश के लखीमपुर में कानाखेड़ा-निमचेनी मार्ग पर घायल हालत में पड़े होने की सूचना मिली। सीएचसी पहुंचाने पर चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गोली लगने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

मृतक की पत्नी संध्या त्रिपाठी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की धारा में प्राथमिकी दर्ज की है। शुक्रवार को एहतियात के तौर पर महोली पुलिस गांव पहुंची। उनके साथ अन्य पुलिसबल भी मौजूद था। पुलिस की मौजूदगी में गणेश का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग
संजय त्रिपाठी ने बताया कि गणेश की किसी से कोई रंजिश नहीं थी। उन्होंने मामले की गहन जांच के साथ ही आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।

डेढ़ वर्ष पहले जयपुर चले गए थे गणेश
गणेश अपनी पत्नी संध्या व सात वर्षीय पुत्र के साथ डेढ़ वर्ष पहले जयपुर चले गए थे। बुधवार को ही वह गांव आए थे। बृहस्पतिवार को सरसों की पेराई के लिए खीरी गए थे। परिजनों ने बताया कि गणेश पहले महोली में ही वैन चलाते थे। इसके बाद अपनी वैन भाई को देकर जयपुर में काम करने चले गए थे। ग्रामीणों ने बताया कि गणेश का व्यवहार बहुत अच्छा था, उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed