फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Youth dies under suspicious circumstances, accused of murder

Sitapur News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत, हत्या का आरोप

Fri, 24 Jan 2025 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 24 Jan 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Youth dies under suspicious circumstances, accused of murder
कमलापुर। उमरिया गांव निवासी रमेश की शुक्रवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह नहर पटरी के किनारे गंभीर हालत में पड़ा मिला था। ग्रामीण एंबुलेंस बुलाकर उसे अस्पताल पहुंचाने की तैयारी कर रहे थे, तभी उसने दम तोड़ दिया। एंबुलेंस कर्मियों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पत्नी ने लखनऊ निवासी एक युवक पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


रमेश (35) बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे लखनऊ निवासी परिचित के साथ सीतापुर गए थे। रमेश उनकी गाड़ी चलाता था। शाम 6:30 बजे मोबाइल पर बात हुई थी। तब बताया था कि वह सीतापुर में हैं और रात आठ बजे तक घर पहुंच जाएंगे। रात करीब आठ बजे के बाद पत्नी व मां ने फिर फोन किया। फोन नहीं उठा। रात दस बजे तक कई बार फोन मिलाया पर बात नहीं हुई।
विज्ञापन


थकहार कर परिजनों ने रमेश के साथ गए लखनऊ के युवक को कॉल किया। उनका नंबर स्विच ऑफ था। परिवार के लोग उन्हें खोज ही रहे थे कि देर रात ढाई बजे गांव के पास रमेश के नहर पटरी पर पड़े होने की सूचना मिली। एक ग्रामीण ने बताया कि रमेश को ऑटो चालक गांव के पास शारदा सहायक नहर के किनारे छोड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जब लोग पहुंचे तो रमेश बेसुध पड़े थे। वह बचाने की गुहार लगाने लगे। ग्रामीणों ने एंबुलेंस बुलवाई। इस दौरान उनकी हालत बिगड़ती चली गई। कुछ देर में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed