फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Youth dies, refuses to perform last rites

Sitapur News: युवक की मौत,अंतिम संस्कार से किया इन्कार

Thu, 02 Oct 2025 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 02 Oct 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Youth dies, refuses to perform last rites
मिश्रिख । नैमिषारण्य इलाके के बिनौरा गांव में हुई मारपीट से घायल युवक की मंगलवार को मौत हो गई। बुधवार को परिजनों ने नाराजगी जताते हुए शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। परिजनों की मांग है कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने पुलिस पर भी मामले में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

गांव निवासी परमेश्वर के अनुसार बीते शुक्रवार को उनके खेत में धान की फसल खड़ी थी। जिसमें गांव के ही पन्नालाल ने करीब दस भैसों को चरने के लिए छोड़ दिया। जब पीड़ित ने इसका विरोध किया तो आरोपी के साथ मटरू, आकाश, विकास, संदीप, छोटक्के और उसकी पत्नी भी आ गई। सभी ने मिलकर लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में मिथिलेश (20) को गंभीर चोटें आईं। वह बहोश होकर जमीन पर गिर गए।
विज्ञापन

घायल को लखनऊ रेफर कर दिया गया। इधर पुलिस ने आरोपी के साथ पीड़ित पक्ष पर भी केस दर्ज कर दिया। पुलिस के मुताबिक दोनों पक्षों ने मारपीट की थी। इसलिए ऐसी कार्रवाई की गई। घटना के इतने दिन बाद भी कोई गिरफ्तारी न होने से नाराज ग्रामीणों ने शव को घर में ही रख दिया। उन्होंने बताया कि जब तक पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करेगी तब तक वह अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। देर रात तक गांव में भारी पुलिस बल तैनात दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed