फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Youth dies in road accident

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

Fri, 24 Jul 2020 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Youth dies in road accident
खैराबाद सीतापुर। अयोध्या से नौकरी कर लौट रहे एक युवक को गुरुवार की रात खैराबाद थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कर उसके परिवार वालों को सूचना दी।
विज्ञापन

खैराबाद थाना क्षेत्र के नेरपुर गांव निवासी पिंकू यादव (35) पुत्र शंभू यादव अयोध्या जिले के एक राइस मिल में काम करता था। गुरुवार की रात वह वहां से वापस घर लौट रहा था। इस बीच वह किसी वाहन से नेशनल हाईवे पर खैराबाद इलाके के बिनौरा गांव के पास उतरा। उसके बाद सड़क पार कर अपने गांव के लिए जाने लगा। सड़क पार करते समय देर रात उसे किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसे के बाद टक्कर मारने वाला वाहन भाग निकला। जानकारी होने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने पड़ताल कर शव की पहचान की जिसके बाद उसके परिवार वालों को सूचना दी। सूचना पाते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed