{"_id":"6a6e463f7793756ebc0790a2","slug":"youth-climbed-tower-police-brought-him-down-safely-sitapur-news-c-102-1-stp1003-161280-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: टावर पर चढ़ा युवक, पुलिस ने सुरक्षित उतारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: टावर पर चढ़ा युवक, पुलिस ने सुरक्षित उतारा
Sun, 02 Aug 2026 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 02 Aug 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
चौखड़िया में टावर पर चढ़ा युवक । संवाद
पिसावां। थाना क्षेत्र के चौखड़िया गांव में शनिवार सुबह 24 वर्षीय अनुज करीब 130 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ गया। जानकारी पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस भी मौके पर पहुंची। युवक ने पहले पत्रकारों को बुलाने की मांग की और उनके सामने अपनी समस्याएं रखने की बात कही।
ग्रामीणों के अनुसार गांव में पंचायत चुनाव की सरगर्मियों के बीच युवक ने प्रधान आमिर खान पर कई आरोप लगाए। हालांकि प्रधान ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए दावा किया कि विपक्षी लोगों के बहकावे में आकर युवक टावर पर चढ़ा है। युवक के माता-पिता भी मौके पर पहुंचे और उसे नीचे उतरने के लिए मनाने लगे।
इस दौरान उसकी मां गुड़िया की तबीयत बिगड़ने पर वह बेहोश हो गईं। युवक ने आरोप लगाया कि शुक्रवार को थाने में उसकी शिकायत नहीं सुनी गई और एक पुलिसकर्मी ने उसे थप्पड़ मार दिया था, जिससे आहत होकर उसने यह कदम उठाया। पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों ने टावर पर चढ़कर काफी देर तक समझाने के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया।
विज्ञापन
थाना प्रभारी प्रभात कुमार गुप्ता ने बताया कि युवक की मानसिक स्थिति सामान्य नहीं लग रही थी। वह पांच वर्ष पुराने विकास कार्यों से जुड़ी शिकायत कर रहा था। युवक को भोजन कराने के बाद पूछताछ की गई। पुलिसकर्मी पर लगाए गए थप्पड़ के आरोप की जांच कराई जाएगी। फिलहाल युवक के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।