फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Youth cheated on OLX

ओएलएक्स पर युवक ठगी का शिकार

Thu, 25 Feb 2021 11:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Feb 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Youth cheated on OLX
झरेखापुर (सीतापुर)। कोतवाली देहात क्षेत्र के एक ग्रामीण को ओएलएक्स पर साइबर ठग ने गाड़ी बेचने के नाम पर हजारों की ठगी कर ली। घटना को लेकर पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कोतवाली देहात क्षेत्र के गुजरा निवासी अनुज मिश्र ने ओएलएक्स पर एक बोलेरो बिक्री के लिए देखी थी। उस पर पड़े नंबरों पर उसने बात कर दो लाख 50 हजार में गाड़ी का सौदा किया था। आरोप है कि साइबर ठग ने आर्मी का कार्ड भेजा और होम डिलेवरी में गाड़ी भेजने के बहाने 52 सौ रुपये अपने खाते में जमा करा लिए।
विज्ञापन

कहा, मंगलवार को गाड़ी पहुंच जाएगी। मंगलवार को आरोपी ने कहा कि बोलेरो मोहम्मदी पहुंच चुकी है। आप जब 21 हजार रुपये ट्रांसफर कर देंगे तब बोलेरो आगे जाएगी। जिसके बाद अनुज मिश्र ने 21 हजार ऑनलाइन खाते में ट्रांसफर कर दिए। उसके बाद ठगी करने वाले ने फिर 21 हजार 300 की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर अनुज मिश्र को कुछ शक हुआ तो उसने पैसे देने से मना कर दिया। ठगी का शिकार हुए अनुज मिश्र ने कोतवाली देहात पुलिस को तहरीर दी है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात ने बताया कि तहरीर मिली है। जांचकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed