{"_id":"6a02292fe5f0cea91505cdcb","slug":"youth-attacked-with-sharp-weapon-sitapur-news-c-102-1-slko1037-155793-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: युवक पर धारदार हथियार से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: युवक पर धारदार हथियार से हमला
Tue, 12 May 2026 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 12 May 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
पिसावां। भुड़वा गांव निवासी दिलीप (18) पर गांव के ही एक युवक द्वारा धारदार हथियार से हमला करने का आरोप है। दिलीप की मां पदुमा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
पदुमा के अनुसार उनका पुत्र दिलीप रविवार शाम गांव के पश्चिम तरफ नदी किनारे भैंस चराने गया था। उसी दौरान गांव निवासी अभिषेक ने बांके से हमला कर दिया। शोर मचाने पर अभिषेक मौके से भाग गया। सूचना पर दिलीप के पिता परमेश्वर मौके पर पहुंचे। वह अपने पुत्र को मिश्रिख सीएचसी ले गए। वहां से चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल से ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। वहां उनका उपचार चल रहा है। इंस्पेक्टर वीरेंद्र तोमर ने बताया कि अभिषेक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है।