फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Youth and women showed enthusiasm to become a voter

वोटर बनने के लिए युवाओं और महिलाओं में दिखा उत्साह

Wed, 08 Dec 2021 12:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Youth and women showed enthusiasm to become a voter
जिला निर्वाचन दफ्तर में कार्य करते कर्मचारी।- संवाद - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए मतदाता सूची को अपडेट किया जा रहा है। इसके लिए एक नवंबर से पांच दिसम्बर तक विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत दावा और आपत्तियां प्राप्त किए गए। इस दौरान युवाओं, महिलाओं खासकर नव विवाहिताओं में वोटर बनने के लिए गजब का उत्साह दिखा। यही कारण है, मतदाता बनने के लिए प्राप्त हुए आवेदनों में 76 फीसदी आवेदन इसी वर्ग के हैं।
विज्ञापन

इनकी जांच कर पात्रों को वोटर बनाने का कार्य चल रहा है। पांच जनवरी को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। उम्मीद है कि विधानसभा चुनाव में युवा और महिलाएं निर्णायक भूमिका में रहेंगे। जिले में नौ विधानसभा क्षेत्र और चार लोकसभा क्षेत्र आते हैं। अगले साल विधानसभा चुनाव होना है। इसकी तैयारियां चल रही हैं। मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य जारी है।
विज्ञापन

एक नवंबर से पांच दिसंबर तक दावा और आपत्ति प्राप्त किए गए। इस दौरान 82 हजार 789 आवेदन नए वोटर बनने के लिए दाखिल हुए। इनमें 18 से 19 साल के युवाओं के 27,690 फार्म हैं, जबकि महिलाओं व नव विवाहिताओं ने 35,543 फार्म-6 भरकर बीएलओ को दिए हैं। इससे स्पष्ट है कि महिलाओं और युवाओं में मतदाता बनने की अधिक ललक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संबंधित तहसीलों के जिम्मेदारों के द्वारा प्राप्त दावा और आपत्तियों को 20 दिसंबर तक निस्तारण किया जाना है। यह कार्य चल रहा है। निस्तारण की फीडिंग की जा रही है। सभी दावा आपत्तियों का निस्तारण कर पांच जनवरी को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
चार विधान सभाओं में वोटर बनने की अधिक रही ललक
नौ विधानसभा क्षेत्रों में से चार विधानसभाओं महोली, सदर, महमूदाबाद और लहरपुर में वोटर बनने की अधिक ललक दिखी। इससे इन चार विधानसभाओं में 42,873 आवेदन नए वोटर बनने के लिए प्राप्त हुए हैं। 62 दिव्यांगों ने वोटर बनने के लिए दावा किया है।
हटेंगे पांच हजार नाम
पुनरीक्षण कार्य के दौरान दावा आपत्तियों के तहत मतदाता सूची में दर्ज 5394 डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम काटने के लिए आवेदन किया गया है। तकरीबन 20 हजार मृतकों की पहचान हुई है। शिफ्टेड मतदाताओं की संख्या आठ हजार है।

चल रही तैयारी
सहायक जिला निर्वाचन अफसर शिखा श्रीवास्तव का कहना है, मुख्य निर्वाचन अधिकारी के आदेशानुसार सभी कार्य किए जा रहे हैं। निर्धारित समय पर मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इसकी तैयारी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed