फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Youth accused of robbing 30 thousand

युवक ने 30 हजार लूटने का लगाया आरोप

Mon, 12 Sep 2022 12:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Youth accused of robbing 30 thousand
सीतापुर। शहर कोतवाली इलाके में संदिग्ध हालात में एक युवक बेहोशी की हालत में पाया गया। अस्पताल में होश आने के बाद उसने अपने साथ लूट होने की बात कही है। पुलिस का कहना है कि पांच दिन से वह जिला अस्पताल में भर्ती है। उसने ऐसा कोई आरोप नहीं लगाया। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन

रविवार को जिला अस्पताल में भर्ती रवि ने बताया कि वह उद्यान विभाग का कर्मचारी है। दो दिन पहले वह लखनऊ के मड़ियाव से डाक लेकर दुधवा नेशनल पार्क जा रहा था। जब वह शहर कोतवाली इलाके के बस स्टेशन पर पहुंचा तो उसे किसी बाइक सवार ने टक्कर मार दी। बाइक सवार बदमाशों ने उसके पास बैग में मौजूद 30 हजार रुपये की नकदी और मोबाइल लूट लिया।
विज्ञापन

इस दौरान युवक चोटिल होकर गिर गया। पीड़ित का आरोप है कि वह दो दिन तक बस स्टॉप पर ही बेहोशी की हालत में पड़ा रहा। जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में होश आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने अपनी आपबीती इलाज के दौरान बताई। सीओ सिटी सुशील कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। घटना पूरी तरह संदिग्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed