फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Youngster died due to collision with an unknown vehicle

Sitapur News: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

Fri, 15 Nov 2024 09:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 15 Nov 2024 09:09 PM IST
विज्ञापन
Youngster died due to collision with an unknown vehicle
रामकोट(सीतापुर)। कटैया गांव के पास घने कोहरे के कारण एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल भेजा गया। वहां से चिकित्सकों ने लखनऊ ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया। रास्ते में युवक ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


महोली के राई गांव निवासी पुरीज (30) बृहस्पतिवार को रामकोट के दलेलनगर गांव में अपनी बहन के घर गया था। देर रात लौटते समय जवाहरपुर चीनी मिल मार्ग पर कोहरे की वजह से कटैया गांव के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में पुरीज घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने एंबुलेंस व पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन

हालांकि जाम लगने के कारण एंबुलेंस घटनास्थल पर देर से पहुंची। इस दौरान घायल युवक सड़क पर घंटों पड़ा तड़पता रहा। रामकोट पुलिस ने जाम खुलवाया। घायल को जिला अस्पताल भेज दिया गया। वहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखकर लखनऊ ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया। रास्ते में युवक की मौत हो गई। परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed