फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Young women workers will play in Model Anganwadi

Sitapur News: मॉडल आंगनबाड़ी में खेलेंगे महिला कर्मियों के नौनिहाल

Wed, 01 Nov 2023 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Wed, 01 Nov 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Young women workers will play in Model Anganwadi
सीतापुर। जिला मुख्यालय पर अब एक मॉडल आंगनबाड़ी का संचालन शुरू होगा। इसमें विभिन्न सरकारी विभागों में कार्यरत महिला कर्मचारियों के नौनिहाल खेल सकेंगे। महिला कर्मचारी बेफ्रिक होकर अपना कामकाज व दायित्वों का निर्वहन कर सकेंगी। जिलाधिकारी अनुज सिंह ने मंगलवार को जिला पोषण समिति की बैठक में इस बाबत निर्देश जारी किए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि यदि किसी विभाग ने इस काम में सहयोग नहीं किया तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। यदि कोई सहयोग न करे तो तत्काल अवगत कराएं। उन्होंने सभी सीडीपीओ को निर्देश दिए कि वह अपने-अपने क्षेत्रों में सभी लोगों को जागरूक करें कि यहां पर सिर्फ पोषण ही नहीं बल्कि प्री-स्कूल गतिविधियां भी कराई जाती हैं। लोगों को पता चलना चाहिए कि आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों की रोचक गतिविधियां कराईं जाती हैं।
विज्ञापन

सीडीपीओ बच्चों की माताओं को भी आंगनबाड़ी केंद्रों में होने वाली गतिविधियों के प्रति जागरूक करें। उन्होंने संबंधित को निर्देश दिए कि विलेज हेल्थ एंड न्यूट्रीशनल डेज (वीएचएनडी) की रिपोर्ट सही ढंग से तैयार की जाए। कहा कि बच्चों को दिए जाने वाले हॉट कुक्कड मील में कोई शिकायत न मिले। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. हरपाल सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी मनोज कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार सीडीपीओ को नोटिस
जिलाधिकारी अनुज सिंह ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को काम में लापरवाही बरतने वाले सिधौली, लहरपुर, खैराबाद और बेहटा के सीडीपीओ को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जिन सीडीपीओ ने अभी तक सैम व मैम से संबंधित बच्चों की डायरी नहीं बनाई है, वह डायरी तैयार कर लें, जिससे बच्चों की पूरी जानकारी डायरी में दर्ज रहे। सैम व मैम से संबंधित जो भी जानकारी निकलकर आ रही है वह सभी विभाग आपस में समन्वय कर उसका निस्तारण करायें।


एनआरसी केंद्रों का हो निरीक्षण
जिलाधिकारी ने जिला कार्यक्रम अधिकारी से कहा कि एनआरसी केंद्र का लगातार निरीक्षण हो। वहां सभी मूलभूत सुविधाएं मुहैय्या कराई जाएं, जो भी कमियां हों, उन्हें दूर किया जाए। जिन आंगनबाड़ी केंद्रों का काम पूरा हो गया है, उनका संचालन शुरू किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed