{"_id":"6b66ccaa4501fdd8fa81f82513bef4ec","slug":"young-ran-away-looking-tiger-on-the-road-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर बाघ देख युवक ने पकड़ी पगडंडी की राह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर बाघ देख युवक ने पकड़ी पगडंडी की राह
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2015 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लेकिन युवक ने समझदारी के साथ बाइक मोड़ी और पगडंडी के रास्ते अपनी मंजिल की ओर रवाना हो गया। लेकिन जिले का वन विभाग अब भी इलाके में बाघ की मौजूदगी मानने को तैयार नहीं है।
क्षेत्र के ग्राम जिहुरा नईबस्ती निवासी प्रशांत उर्फ अंजुम अपने पिता बालेंद्र मिश्रा के साथ बाइक से कस्बा बाजार आया था। यहां पर खरीदारी करने के बाद पिता व पुत्र घर वापस लौट रहे थे तभी गोला बाबा देवस्थान के निकट ही मिश्रिख-मछरेेहटा मार्ग पर एक बाघ सड़क पर कब्जा किए खड़ा था।
बाघ पर बाइक की हेडलाइट पड़ते ही बाइक चला रहे प्रशांत मिश्रा के होश उड़ गए। उसने बिना देरी किए अचानक बाइक मोड़ दी और रास्ता बदलकर बहुती गांव से गुजरते हुए अपने गांव पहुंचा। घर पहुंचने के बावजूद पिता-पुत्र के चेहरे पर बाघ से सामना होने का खौफ साफ झलक रहा था। दोनों ने गांव पहुंच आपबीती बताई।
विज्ञापन
इसके बाद ग्रामीण लाठी-डंडा लेकर गोला बाबा देवस्थान की तरफ बढ़े। ग्रामीणों का शोर सुनकर बाघ धनधारी जंगल में घुस गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग के क्षेत्रीय अधिकारियों को दे दी, बावजूद इसके कोई भी वनकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा।
वन विभाग के अधिकारी अब भी यह मानने को तैयार नहीं हैं कि उस क्षेत्र में बाघ मौजूद है। उधर, बाघ की मौजूदगी से जिहुरा, नई बस्ती, लश्करपुर, बहुती आदि दर्जन भर से अधिक गांवों में दहशत का माहौल है।