{"_id":"6035484b8ebc3ee975200cd7","slug":"young-man-jailed-for-holding-girl-child-hostage-sitapur-news-lko566407091","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालिका को बंधक बनाने पर युवक को जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालिका को बंधक बनाने पर युवक को जेल
विज्ञापन
रेउसा (सीतापुर)। घर से गांव में ही शाम को दुकान पर सामान खरीदने गई एक बालिका को युवक ने लालच देकर बंद कर लिया। बालिका के घर न पहुंचने पर उसकी तलाश की जाने लगी। पुलिस ने बालिका को तलाश कर उसे बंद करने वाले को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
रेउसा इलाके के एक गांव की 11 वर्षीय बालिका सोमवार शाम गांव में ही किराना दुकान पर सामान लेने गई थी। जब देर होने पर वह वापस नहीं आई तो परिजनों को शंका हुई और उसकी तलाश शुरू कर दी। परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। बालिका के लापता होने की खबर पाकर पुलिस के भी होश उड़ गए। पुलिस व परिवारीजन बालिका की तलाश में जुट गए। कई घंटों की मशक्कत के बाद बालिका गांव में ही रामसिंह के वहां मिली। इसके बाद पुलिस व परिवारीजन ने राहत की सांस ली।
इंस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि बालिका के पिता की सूचना पर तत्काल पुलिस टीम गठित कर छानबीन शुरू की गई थी। उन्होंने बताया कि गांव के ही रामसिंह यादव ने गलत नियत से बालिका को 10 रुपये का लालच देकर घर बुलाकर कमरे में बंद कर लिया था। एसओ ने बताया कि जानकारी होने पर होने पर बालिका को वापस लाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। संवाद