{"_id":"6171b766a67214186f57fc44","slug":"young-man-died-due-to-truck-collision-sitapur-news-lko6010925133","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से युवक की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से युवक की जान गई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महमूदाबाद (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में गुरुवार को स्कूटी सवार एक युवक की ट्रक की टक्कर से मौत हो गई। मामले की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
थानगांव इलाके के मदनापुर निवासी नसीम (25) गुरुवार को स्कूटी से जा रहा था। इस बीच महमूदाबाद इलाके में रेउसा मार्ग पर बाबा कुटी के पास ट्रक की टक्कर से वह घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी की जा रही थी, लेकिन मौके पर ही उसकी मौत हो गई। कोतवाल महमूदाबाद मुकुल वर्मा ने बताया कि जम्मू कश्मीर के त्राल पिंगलिस निवासी ट्रक चालक बिलाल को हिरासत में लिया गया है।
ट्रक पुलिस के कब्जे में है। चालक ने पुलिस को बताया कि वह हरियाणा के लिए रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र के चांदपुर धान लादने जा रहा था। मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
पशुओं से टकराई बाइक, दो घायल
रेउसा (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात आवारा पशुओं के झुंड से टकराकर बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
थाना रेउसा के बिजहेड़ा निवासी रामू तिवारी (35), केशव गुप्ता (34) बाइक से सवार होकर किसी काम से रेउसा गए थे, जहां से बुधवार की देर रात रेउसा से घर जा रहे थे, इस बीच तंबौर मार्ग खरौहां गांव के पास कारखाने के करीब पशुओं के झुंड से बाइक टकरा गई। इससे दोनों लोग जख्मी हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।