{"_id":"665e346d157c4a51ae0d0019","slug":"young-man-commits-suicide-by-jumping-in-front-of-train-sitapur-news-c-102-1-slko1037-114363-2024-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने दी जान
Tue, 04 Jun 2024 02:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 04 Jun 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
कमलापुर। थाना क्षेत्र के रेलवे ट्रैक पर एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। मालगाड़ी के ड्राइवर ने इसकी सूचना सिधौली स्टेशन पर दी। वहां से कमलापुर स्टेशन को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने उसके पास से एक सुसाइड नोट बरामद किया है, जिसमें उसने किसी परेशानी का भी जिक्र किया है।
थाना क्षेत्र के फत्तेपुर निवासी बृजेश (22) ने रविवार रात एक ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। घटना मास्टरबाग फाटक के पास रविवार रात करीब साढ़े दस बजे हुई। पुलिस ने उसके पास से एक सुसाइड नोट बरामद किया है, जो उसने अपनी अपनी मां को लिखा है। उसमें उसने लिखा है कि आपका लाडला इस दुनिया से जा रहा है। इस सुसाइड नोट में किसी परेशानी का भी जिक्र है। परिजनों ने बताया कि मृतक शनिवार से घर से गायब था। उसके पास से बरेली से सीतापुर तक का एक टिकट भी मिला है। यह हादसा मालगाड़ी से रात 10.30 बजे हुआ। इसकी सूचना मालगाड़ी के ड्राइवर ने सिधौली स्टेशन पर दी। वहां से कमलापुर स्टेशन को सूचना दी गई। सोमवार सुबह 5.40 बजे पुलिस को सूचना दी गई। थाना प्रभारी कृष्ण बली सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।