फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Young man burnt himself when his wife did not come

पत्नी के न आने पर युवक ने खुद को फूंका

Sat, 08 Feb 2020 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Young man burnt himself when his wife did not come
रेउसा (सीतापुर)। मायके से पत्नी के साथ न आने से परेशान युवक ने केरोसिन डालकर खुद को जिंदा जला लिया। शोरगुल सुन पड़ोसी मौके पर पहुंचे। युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

सहजराम (30) तंबौर इलाके के पचुरिखी मजरा अज्जेपुर गांव ननिहाल में रहता था। उसकी मां जयदेवी भी साथ में रहती थी। सहजराम की ससुराल रेउसा के रमुवापुर में थी। ससुराल में सहजराम की साली की एक सप्ताह पूर्व शादी थी।
विज्ञापन

जिसके कारण उसकी पत्नी पूजा मायके गई थी। सूत्र बताते हैं कि शुक्रवार शाम सहजराम पत्नी को लेने गया था। लेकिन उसकी पत्नी ने आने से इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर पत्नी व ससुराल के कुछ लोगों से विवाद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवाद के बाद देर शाम वह घर चला गया। देर रात उसने घर में केरोसिन डालकर आग लगा ली। सहजराम के चीखने की आवाज पर उसकी मां की नींद खुली। मां ने बेटे को झुलसता देख शोर मचाया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।

आग बुझाकर उसे फौरन जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान शनिवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल प्रशासन ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसओ तंबौर अमित भदौरिया का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed