{"_id":"6633f73fe3a9f7c0e307cde1","slug":"yoga-school-started-in-ayurvedic-hospital-sitapur-news-c-102-1-slko1052-113181-2024-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: आयुर्वेदिक अस्पताल में योग पाठशाला शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: आयुर्वेदिक अस्पताल में योग पाठशाला शुरू
Fri, 03 May 2024 01:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 03 May 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। इंतजार की घड़ियां समाप्त हुईं। नैमिषारण्य क्षेत्र के लोगों को योगासन करने की सुविधा मिलेगी। इसके लिए आयुर्वेदिक चिकित्सालय का जीर्णोद्धार कराते हुए योग कक्ष का निर्माण करा दिया गया है। 56.25 लाख रुपये से मरम्मत कार्य कराने के बाद अस्पताल विभाग को हैंडओवर किया गया है। इससे अब यहां मरीजों को उपचार की बेहतर सुविधा मिलने लगी है।
राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय नीमसार का तकरीबन 30 साल पुराना भवन क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके पांच कमरों व बाउंड्रीवॉल की मरम्मत और फर्श बनाने के साथ ही सबमर्सिबल पंप और पेनवॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाया गया है।
इसके साथ ही योग कक्ष का निर्माण भी कराया गया है। इसके लिए 56.25 लाख रुपये मिशन निदेशक यूपी राज्य आयुष सोसाइटी की ओर से साल 2021-22 में स्वीकृत किए गए थे। तभी से कार्यदायी संस्था की ओर से काम किया जा रहा था। अब इसे संस्था ने विभाग को हैंडओवर कर दिया है।
विज्ञापन
इसकी पुष्टि करते हुए क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. सुरेश कुमार सचान ने बताया कि भवन की मरम्मत और जीर्णोद्धार का काम पूरा हो गया है। भवन का हस्तांतरण कार्यदायी संस्था से कर लिया गया है। इसमें योगासन कराने के लिए योग ट्रेनर और सहायक की तैनाती की गई है।