{"_id":"57682cd04f1c1bd773b48207","slug":"yoga-day-rehearsal","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग दिवस के पूर्वाभ्यास में लोगों ने बहाया पसीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योग दिवस के पूर्वाभ्यास में लोगों ने बहाया पसीना
Amar ujala Bureau
Updated Mon, 20 Jun 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
योग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर सोमवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में सुबह से ही योग प्रशिक्षक पहुंच गए। पहले से तय कार्यक्रम के मुताबिक भारी संख्या में योग करने वाले लोग भी एकत्र हो गए। करीब दो घंटे तक लोगों ने योग में पसीना बहाया।
विज्ञापन
सोमवार को यहां श्रीरामचंद्र मिशन की ओर से योग शिविर लगाया गया था। 21 जून को होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर लोगों में गजब का उत्साह दिखा। योग शिविर में बुजुर्गों के साथ ही महिलाओं व बच्चों ने भी दिलचस्पी दिखाई।
विज्ञापन
पतंजलि योग समिति से जुड़े प्रियंक जानी पुष्कर ने बताया कि 21 जून को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में सुबह पांच से सात बजे तक कार्यक्रम होगा। महावीर पार्क में नीरज वर्मा, रामलीला मैदान में प्रमोद यादव व साईं मंदिर में अंजू गुप्ता, कांती मांटेसरी स्कूल में कांती बाजपेयी द्वारा योग सिखाया जाएगा।
विज्ञापन
इसके अलावा श्रीरामचंद्र मिशन संस्था द्वारा हार्ट फुलनेस कार्यक्रम के तहत महावीर पार्क में 21 से 23 जून तक सुबह साढ़े पांच से साढ़े सात बजे तक कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।