फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Wrestlers show strength in wrestling

Sitapur News: कुश्ती में पहलवानों ने दिखाया दमखम

Mon, 28 Nov 2022 05:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Nov 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
Wrestlers show strength in wrestling
हरगांव में आयोजित कुश्ती में जोर आजमाइश करते पहलवान। -संवाद - फोटो : SITAPUR
हरगांव (सीतापुर)। मेला मैदान पर चल रही अखिल भारतीय दंगल में रविवार को कई पहलवानों ने जोर आजमाइश की। इन पहलवानों के दांव-पेच देखने के लिए दूरदराज से आए तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

पहली कुश्ती महताब पहलवान जलालीपुर व गोलू पहलवान जलालीपुर के बीच हुई। यह कुश्ती बराबरी पर छूटी। दूसरी कुश्ती लतीफ पहलवान सिधौली और अमन पहलवान जलालीपुर के साथ हुई। यह भी बराबरी पर रही। तीसरी कुश्ती दीपक पहलवान हरगांव व गोलू जलालीपुर की बराबरी पर रही। चौथी कुश्ती स्टीम पहलवान कलियर बदायूं और भूरा पहलवान कानपुर के बीच हुई। इसमें स्टीम पहलवान ने जीत हासिल की। पांचवीं कुश्ती नरेंद्र पहलवान उत्तराखंड और रंगा पहलवान कानपुर के बीच हुई। दोनों बराबरी पर रहे।
विज्ञापन

छठी कुश्ती स्टीम पहलवान कलियर और राजू पहलवान इटावा के बीच हुई। इसमें स्टीम पहलवान ने कई बार पटखनी देकर जीत हासिल की। सातवीं कुश्ती राजू पहलवान उत्तराखंड और बच्चा पहलवान कानपुर के साथ हुई। इसमें दोनों बराबरी पर रहे। आठवीं कुश्ती स्टीम पहलवान कलियर और बादल पहलवान कानपुर के बीच हुई। दोनों पहलवान बराबरी पर रहे। नवीं कुश्ती भूरा पहलवान राजस्थान और काला पहलवान महाराष्ट्र के बीच हुई। भूरा पहलवान ने जीत हासिल की। इस अवसर पर नगर पंचायत चेयरमैन गफ्फार खान, अनुज, गुफ रान, सलीम सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed