फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Worshiped the Lord, moved forward on the new journey laughing and giggling

Sitapur News: प्रभु का किया वंदन, हंसते-खिलखिलाते नए सफर पर बढ़े

Thu, 02 Jan 2025 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Worshiped the Lord, moved forward on the new journey laughing and giggling
- नव वर्ष का पहला दिन यादगार बनाने का हर किसी में दिखा उत्साह
विज्ञापन


सीतापुर। शीतलहर और गलन के बीच नए साल 2025 का पहला दिन प्रभु की वंदना से शुरू हुआ और पूरा दिन हंसते-खिलखिलाते बीता। नव वर्ष का पहला दिन यादगार बनाने के लिए हर किसी में उत्साह दिखा। सुबह से शाम तक मंदिरों में भीड़ रही। पार्क व रेस्टोरेंट गुलजार रहे। नववर्ष की बधाइयों का सिलसिला चलता रहा।
नव वर्ष के स्वागत का उल्लास मंगलवार की रात से ही छा गया था। बुधवार को जब नए साल का सूरज उगा तो लोगों ने माता-पिता और बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया। इसके बाद मंदिरों में जाकर पूजन अर्चन कर दिन की शुरुआत की। दिन चढ़ते ही युवा अपनी टोली के संग पार्कों व रेस्टोरेंटों में पहुंच गए।कई लोग परिवार के साथ जश्न मनाने निकले थे। शहर के इलसिया पार्क, सरोजनी वाटिका, महावीर उद्यान आदि में रौनक रही। पार्कों में बच्चे धमाल मचाते, जबकि युवक और युवतियां अपनी टोली के साथ मस्ती करते दिखे। दोपहर बाद सूरज निकला तो गुनगुनी धूप ने जश्न का मजा दोगुना कर दिया।
विज्ञापन

नए साल के पहले दिन को सेलिब्रेट करने का उत्साह यह रहा कि इलसिया पार्क में बुधवार को चार बजे तक तीन हजार टिकट बिक गए। पार्क के प्रभारी सुनील ने बताया कि सामान्य दिनों में 100 से 200 टिकट ही बिकते हैं। शहर के बड़े हनुमान मंदिर, संतोषी माता मंदिर, दुर्गा मंदिर, श्यामनाथ मंदिर आदि में दिनभर दर्शन-पूजन का सिलसिला चला।
विज्ञापन
विज्ञापन



सरकारी दफ्तरों में दिखा सन्नाटा
नए साल के पहले दिन सरकारी दफ्तरों में सन्नाटा पसरा रहा। सुबह 10 बजे कार्यालयों में अफसर व कर्मचारी पहुंचे, लेकिन काम-काज के बजाय नव वर्ष की शुभकामनाओं का दौर चलता रहा। दोपहर बाद गुनगुनी धूप निकली तो कर्मचारी बाहर निकल गए। विकास भवन के अधिकतर कार्यालयों में दोपहर 12 बजे के बाद सन्नाटा पसरा नजर आया। इसी तरह के हालात कलेक्ट्रेट, सदर तहसील समेत ज्यादातर सरकारी कार्यालयों में दिखाई दिया।



नैमिष में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
नैमिषारण्य। नव वर्ष के पहले दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु नैमिषारण्य तीर्थ पहुंचे। विभिन्न मंदिरों में दर्शन-पूजन कर नूतन वर्ष की शुरुआत की। पुजारी लाल बिहारी शास्त्री ने विशेष शृंगार के बाद माता की आरती उतारी। हनुमान गढ़ी में महंत बजरंग दास एवं 1008 पवन दास ने हनुमानजी का विशेष शृंगार किया। हनुमान गढ़ी में वैदिक छात्रों, कन्याओं, ब्राह्मणों एवं साधु संतों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। कालीपीठ में पीठाधीश गोपाल शास्त्री ने माता काली का विशेष पूजन किया। सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक हुआ। देवदेवेश्वर मंदिर एवं रुद्रावर्त तीर्थ, बालाजी मंदिर, व्यास गद्दी में भी दर्शनार्थियों की भीड़ रही। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने से तीर्थ के प्रमुख मार्गों पर जाम की समस्या बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed